फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CRISIL Report claims Due to reduced prices of vegetables onion and tomato prices

CRISIL Report: सब्जियों के घटे दाम, प्याज-टमाटर की कीमतें घटने से थालियां 5 फीसदी तक सस्ती

Tue, 09 Jan 2024 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Jan 2024 05:57 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉयलर की कीमत मासिक आधार पर 5-7 फीसदी घटी है। इससे मांसाहारी थाली की लागत अधिक तेजी से घटी है। मांसाहारी थाली की लागत में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी 50 फीसदी होती है।
 

विज्ञापन
CRISIL Report claims Due to reduced prices of vegetables onion and tomato prices
टमाटर-प्याज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्याज व टमाटर की कीमतें घटने से दिसंबर, 2023 में आम आदमी की थालियां 5 फीसदी तक सस्ती हुई हैं। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स रिसर्च की सोमवार को जारी ‘राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, घर में बनी शाकाहारी थाली की लागत पिछले महीने 3 फीसदी तक घटी है। मांसाहारी थाली की कीमत में 5 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी सीजन के बाद घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमतें घटी हैं। मासिक आधार पर दिसंबर में प्याज के दाम 14 फीसदी घटे हैं, जबकि टमाटर में 3 फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन


इसलिए, मांसाहारी थाली में तेज गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉयलर की कीमत मासिक आधार पर 5-7 फीसदी घटी है। इससे मांसाहारी थाली की लागत अधिक तेजी से घटी है। मांसाहारी थाली की लागत में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी 50 फीसदी होती है।
विज्ञापन


ऐसे तय होती है लागत
थाली तैयार करने की औसत लागत की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम भारत में थाली की कीमतों के आधार पर होती है। इससे पता चलता है कि थाली की कीमत में बदलाव अनाज, दाल, ब्रॉयलर, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व रसोई गैस के दाम के आधार पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकाहारी थाली एक साल पहले की तुलना में 12 फीसदी महंगी
रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, मांसाहारी थाली की लागत में चार फीसदी की गिरावट आई है। शाकाहारी थाली महंगी होने की वजह प्याज व टमाटर की कीमतों में क्रमश: 82 फीसदी व 42 फीसदी की वृद्धि है। शाकाहारी थाली में 9 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वालीं दालें भी एक साल पहले से 24 फीसदी महंगी। इसके उलट, ब्रॉयलर के दाम सालाना आधार पर 15 फीसदी घटे हैं, जिससे मांसाहारी थाली सस्ती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed