फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Covid19,Online donations rise 180 percent, digital payments of bills rise 73%

#Corona effect: ऑनलाइन दान 180 फीसदी बढ़ा, बिलों के डिजिटल पेमेंट भी 73% बढ़े

Sun, 26 Apr 2020 06:28 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Apr 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
Covid19,Online donations rise 180 percent, digital payments of bills rise 73%
mobile banking - फोटो : social media

लॉकडाउन में बिजली, पानी, क्रेडिट कार्ड व फोन जैसी सुविधाओं के बिलों का ऑनलाइन भुगतान 73 फीसदी तक बढ़ा है। फाइनेंशियल कंपनी, रेजर पे की रिपोर्ट में लॉकडाउन से पहले और बाद के नतीजों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी-सॉफ्टवेयर और मीडिया-एंटरटेनमेंट में ऑनलाइन पेमेंट में 32 और 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्रैवल में 87 फीसदी, रियल एस्टेट में 83 फीसदी, भोजन एवं पेय पदार्थ में 68 फीसदी और किराने की खरीदारी में 54 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


एनजीओ को ऑनलाइन दान में 180 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इन 30 दिनों में अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में डिजिटल ट्रांजेक्शन में क्रमश: 43 फीसदी, 32 फीसदी और 25 फीसदी की गिरावट आई। डिजिटल लेन-देन कर्नाटक में सबसे ज्यादा 21 फीसदी वृद्धि हुई। डिजिटल ट्रांजेक्शन को सबसे ज्यादा बढ़ावा देने वाले महाराष्ट्र (16 फीसदी) और तेलंगाना (11 फीसदी) रहे। गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में डिजिटल पेमेंट के सिस्टम का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में क्रमश: 41 फीसदी, 39 फीसदी और 26 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा यूपीआई 

डिजिटल पेमेंट में 43 फीसदी के साथ यूपीआई सबसे आगे रहा। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 39 फीसदी ने पेमेंट किया। 10 फीसदी लोगों ने नेटबैंकिंग का सहारा लिया। हालांकि लॉकडाउन से 30 दिन पहले के डिजिटल ट्रांजेक्शन का ट्रेंड देखा जाए तो यूपीआई, कार्ड्स और नेटबैंकिंग से लेन-देन में क्रमशः 37 फीसदी, 30 फीसदी और 28 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेटीएम पिछड़ा

यूपीआई एप्स में गूगलपे 46 फीसदी शेयर के साथ सबसे आगे है। फोनपे का 29 और पेटीएम का 10% हिस्सा है। पेटीएम में 47%, गूगलपे 43 और फोन-पे से 32% डिजिटल ट्रांजेक्शन में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed