फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Input cost hike likely to up TV, washing machine, fridge prices by 10 percent in 2021

आम आदमी के लिए झटका लेकर आ रहा नया साल, बढ़ सकते हैं टीवी-फ्रिज के दाम

Sun, 27 Dec 2020 09:35 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Input cost hike likely to up TV, washing machine, fridge prices by 10 percent in 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और परिवहन भाड़ा महंगा होने के कारण एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे अन्य टिकाऊ घरेलू सामान की कीमतें अगले साल जनवरी से 10 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


विनिर्माताओं ने कहा कि इसके अलावा आपूर्ति में कमी के कारण टीवी पैनल (ओपेन सेल) की कीमतें भी दोगुनी से अधिक हो चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही प्लास्टिक भी महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि एलजी, पैनासोनिक और थॉमसन जैसे विनिर्माताओं के लिए जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी अपरिहार्य है, जबकि सोनी अभी भी हालात की समीक्षा कर रही है और उसे इस बारे में निर्णय करना है।
विज्ञापन



पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा कि हमारा मानना है कि निकट भविष्य में जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से हमारे उत्पादों की कीमतें प्रभावित होंगी। मेरा अनुमान है कि जनवरी में 6-7 फीसदी कीमतें बढ़ेंगी और वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक ये 10-11 फीसदी तक बढ़ सकती है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी अगले साल एक जनवरी से कीमतों में सात से आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के उपाध्यक्ष (घरेलू उपकरण) विजय बाबू ने कहा कि जनवरी से हम टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन, रेफ्रिजरेटर आदि सभी उत्पादों की कीमतों में सात से आठ प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। कच्चे माल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए प्लास्टिक सामग्री की लागत भी काफी हद तक बढ़ गई है। सोनी इंडिया कीमतों में बढ़ोतरी पर स्थिति की समीक्षा कर रही है और उसने इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया है।


 इस बारे में पूछने पर सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नय्यर ने कहा कि फिलहाल नहीं। अभी इंतजार किया जा रहा है। हम आपूर्ति पक्ष को देख रहे हैं, जो दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। हालात, अस्पष्ट हैं और हमने इस बारे में अभी तय नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि पैनल की कीमतें और कुछ कच्चे माल की लागत बढ़ गई है, खासतौर से टीवी के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed