फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coronavirus Impact OYO rooms to cut 25 percent salary of employees

ओयो रूम्स ने किया कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती का एलान

Wed, 22 Apr 2020 04:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Apr 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Impact OYO rooms to cut 25 percent salary of employees
- फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन जारी है। इससे होटल इंडस्ट्री की कमर टूट गई है। ऐसे में होटल चेन कंपनी ओयो रूम्स ने भारत में सभी कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। 

विज्ञापन


चार महीने तक की जाएगी कटौती 
कंपनी द्वारा यह कटौती अप्रैल से चार महीने तक की जाएगी। रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों को लिमिटेड बेनिफिट्स के साथ छुट्टी पर भी भेज दिया है। ओयो ने अमेरिका में मार्च मध्य से अब तक सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और एचआर की छंटनी की है। मालूम हो कि कर्मचारियों को अप्रैल के पहले हफ्ते में नौकरी से हटाया गया था।
विज्ञापन


25 फीसदी सैलरी में कटौती
इस संदर्भ में ओयो के सीईओ रोहित कपूर ने कर्मचारियों को ई-मेल में कहा कि, 'कंपनी भारत में कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती करेगी। सैलरी में कटौती का असर सालाना पांच लाख रुपये से कम कमाने वाले कर्मचारियों पर नहीं होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को भेजा जा रहा चार महीने की छुट्टी पर
आगे कपूर ने कहा कि, ओयो के कुछ कर्मचारियों को 4 मई से चार महीने के लिए छुट्टी पर भेजा जाएगा। छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारी को मेडिकल इंश्योरेंस और पैटर्नल इंश्योरेंस, स्कूल फीस रिम्बर्समेंट की सुविधा जारी रहेगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर कोई अप्रत्याशित मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति किसी कर्मचारी के साथ आती है, तो मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा भी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed