फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   corona virus insurance companies may have to settle claim of arab rupees in upcoming months

महामारी: बढ़ रही है इंश्योरेंस की मांग , बीमा कंपनियों को सेटल करने पड़ सकते हैं अरबों रुपये के क्लेम

Wed, 14 Apr 2021 11:39 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Apr 2021 11:39 AM IST
सार

देश भर में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस की मांग भी बढ़ रही है। जिन लोगों ने पहले इंश्योरेंस नहीं ली थी, वे अब खरीद ले रहे हैं, वहीं जिन्होंने पहले से ही बीमा करा रखा था, वे इसका दायरा बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
corona virus insurance companies may have to settle claim of arab rupees in upcoming months
बढ़ रही है इंश्योरेंस की मांग - फोटो : pixabay

विस्तार

देश भर में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस की मांग भी बढ़ रही है। जिन लोगों ने पहले इंश्योरेंस नहीं ली थी, वे अब खरीद ले रहे हैं, वहीं जिन्होंने पहले से ही बीमा करा रखा था, वे इसका दायरा बढ़ा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि इससे बीमा कंपनियों को मुनाफा हो रह है। इस दौरान कोरोना वायरस से संबंधित दावे भी बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के आंकड़ों के अनुसार, बीमा कंपनियों को इस साल सात अप्रैल तक कोरोना वायरस से संबंधित 14,738 करोड़ रुपये के 10.07 लाख दावे मिले। इसमें से 7,907 करोड़ रुपये के 8.6 लाख क्लेम सेटल कर दिए गए हैं। आने वाले समय में महामारी से जुड़े बीमा क्लेम तेजी से बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


बीमा कंपनियों को सेटल करने पड़ सकते हैं अरबों रुपये के क्लेम
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। अभी जो बीमाधारक अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उनके क्लेम दो से तीन हफ्तों के बाद बीमा कंपनियों को मिलेंगे। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को आगामी महीनों में अरबों रुपये के बीमा दावों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों का बढ़ा सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम संग्रह 
साधारण बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम संग्रह (ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम रिटेन) 2020-21 में 5.2 फीसदी बढ़कर 1,98,734.68 करोड़ रुपये रहा। बीमा नियामक इरडा के आंकड़े के अनुसार इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में सभी साधारण बीमा कंपनियों का सकल प्रीमियम संग्रह 1,88,916.61 करोड़ रुपये था। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के अनुसार इस साल मार्च में साधारण बीमा कंपनियों का कुल प्रीमियम संग्रह 17 फीसदी से अधिक बढ़कर 19,298.85 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 15,635.42 करोड़ रुपये था। कुल 25 साधारण बीमा कंपनियों का कुल प्रीमियम 2020-21 में 3.35 फीसदी बढ़कर 1,69,840.05 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 में 1,64,328.20 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार 15वें दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

यह भी पढ़ें: आयकर रिटर्न : 10 लाख से ज्यादा लेनदेन की जानकारी 31 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed