फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corona impact on Economy first time in eight months GST collection less than one lakh crore in June

कोरोना का असर: आठ महीने में पहली बार जून में एक लाख करोड़ से कम जीएसटी वसूली

Wed, 07 Jul 2021 07:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Jul 2021 07:39 AM IST
सार

  • जून में 92,847 करोड़ जीएसटी वसूली हुई, दस महीने में सबसे कम 

विज्ञापन
Corona impact on Economy first time in eight months GST collection less than one lakh crore in June
जीएसटी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर ने कारोबार और अर्थव्यवस्था पर भी चोट दी है, जिसके चलते जून में लगातार आठ महीने के बाद जीएसटी वसूली एक लाख करोड़ से कम पर पहुंच गई। केंद्र सरकार के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में 92,847 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई है जो कि पिछले दस महीनों में सबसे कम है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई थी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के मुताबिक जून में हुई 92,849 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली में सीजीएसटी से 16,424 करोड़, राज्य जीएसटी से 20,397 करोड़ और एकीकृत जीएसटी से 49,079 करोड़ रुपये की वसूली हुई। वहीं सेस से 6,949 करोड़ कर आया। केंद्र के मुताबिक जून 2020 की तुलना में इस वर्ष दो फीसदी अधिक जीएसटी वसूली हुई है।
विज्ञापन


जून की जीएसटी वसूली मूल रूप से मई की आपूर्ति पर हुई। यह वही वक्त था जब विनाशकारी दूसरी लहर के बीच देश भर में अलग-अलग जगहों पर लॉकडाउन था और पाबंदियों के चलते कारोबारी गतिविधियां प्रभावित रहीं। हालांकि विशेषज्ञों का दावा है कि आने वाले महीनों में जीएसटी वसूली में फिर इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed