{"_id":"696f82039550eacd7002b66c","slug":"core-sector-growth-eight-core-industries-indian-economy-news-growth-dec-2025-business-news-hindi-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Core Sector Growth: बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की रफ्तार पड़ी सुस्त; दिसंबर में घटकर 3.7% ग्रोथ, जानें आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Core Sector Growth: बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की रफ्तार पड़ी सुस्त; दिसंबर में घटकर 3.7% ग्रोथ, जानें आंकड़े
Tue, 20 Jan 2026 07:09 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:09 PM IST
सार
Core Sector Growth: कोर सेक्टर की ग्रोथ में यह गिरावट औद्योगिक गतिविधियों में आई मामूली नरमी का संकेत देती है। चूंकि कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली जैसे क्षेत्र आठ कोर इंडस्ट्रीज में शामिल हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
जीडीपी में तेजी का अनुमान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देश के औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक सेहत का पैमाना माने जाने वाले आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों (आठ कोर सेक्टर्स) की रफ्तार में दिसंबर 2025 में सुस्ती देखी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर 3.7% रह गई है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
सालाना आधार पर गिरावट
सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर 2025 में आठ कोर सेक्टर्स की वृद्धि दर 3.7% दर्ज की गई है। इसकी तुलना अगर पिछले साल से करें, तो दिसंबर 2024 में इन क्षेत्रों ने 5.1% की मजबूत वृद्धि दर्ज की थी।
विज्ञापन
क्या हैं मायने?
कोर सेक्टर की ग्रोथ में यह गिरावट औद्योगिक गतिविधियों में आई मामूली नरमी का संकेत देती है। चूंकि कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली जैसे क्षेत्र आठ कोर इंडस्ट्रीज में शामिल हैं, इसलिए इनकी सुस्त चाल का असर भविष्य में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों पर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन