{"_id":"5adee80a4f1c1b9f098b6447","slug":"cool-tempreature-in-most-of-india-reduces-sales-of-ac-fridge-and-coolers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के मौसम में बारिश, बर्फबारी से कम हुई एसी, कूलर और फ्रिज की बिक्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गर्मी के मौसम में बारिश, बर्फबारी से कम हुई एसी, कूलर और फ्रिज की बिक्री
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तमाम इलाकों में गर्मी के मौसम में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते एसी, कूल और फ्रिज की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। मार्च और अप्रैल के महीने में मौसम विभाग के अनुमानों के विपरीत देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में ऐसा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
15 फीसदी गिर गई है एसी की सेल्स
इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक मार्च और अप्रैल के तीसरे हफ्ते के बीच एसी की सेल्स में 15 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। वहीं फ्रिज की बिक्री सपाट हो गई है। इस वजह से रिटेलर्स भी कंपनी से किसी भी तरह का नया सामान नहीं ले रहे हैं, क्योंकि पहले का स्टॉक ही रिटेलर्स के पास पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कंपनियों ने निकाले प्रमोशनल ऑफर्स
कंपनियों और रिटेलर्स ने बिक्री बढ़ाने के लिए प्रमोशनल ऑफर्स निकाले हुए हैं। इन ऑफर के तहत मुफ्त इंस्टालेशन, बढ़ी वारंटी, कैश बैक और एलईडी टीवी व माइक्रोवेव दिया जा रहा है। कंपनियों का कहना है कि जब तक तापमान बढ़ेगा नहीं तब तक लोग यह सामान खरीदने नहीं आएंगे। कंपनियों ने मौसम विभाग द्वारा अनुमान मिलने के बाद प्रोडक्शन काफी बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
मार्च-मई के बीच होती है सबसे ज्यादा बिक्री
हर साल मार्च से लेकर मई के बीच में एसी-कूलर और फ्रिज की सबसे ज्यादा बिक्री देखने को मिलती है। कंपनियां अपना आधा टारगेट इन तीन महीनों में ही पूरा कर लेती हैं। एसी की बिक्री तब बढ़ती है जब रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। वहीं फ्रिज की सेल्स दिन और रात का तापमान बढ़ने पर होती है। कंपनियां अब चाह रही हैं कि मौसम में जल्द बदलाव हो ताकि उनकी सेल्स बढ़ जाएं।