फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   confirm ticket from counter can be cancelled at 139 helpline

अब टिकट काउंटर से कंफर्म टिकट भी 139 पर निरस्त करा सकेंगे

Wed, 25 May 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 08:12 AM IST
विज्ञापन
confirm ticket from counter can be cancelled at 139 helpline
रेवले की एक और सौगात - फोटो : PTI

यात्रा टिकट निरस्त करने वालों को रेलवे ने बड़ी राहत देने जा रहा है। अब काउंटर से खरीदे गए कंफर्म टिकट को भी 139 पर डायल कर निरस्त करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले केवल वेटिंग टिकट वाले फोन या एसएमएस करके अपनी यात्रा टिकट को निरस्त करा सकते थे। बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस सुविधा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि रेलवे काउंटर से लिए गए टिकट को ऑनलाइन निरस्त या 139 के माध्यम से निरस्त करा सकेंगे। पिछले दिनों यह सुविधा सिर्फ वेटिंग टिकट वालों को दी गई थी। अब कंफर्म टिकट, आरएसी टिकट को भी इस माध्यम से रिफंड कराया जा सकेगा। रिफंड राशि के लिए उस स्टेशन पर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी जहां से यात्रा प्रारंभ करने की  टिकट ली गई हो। बुधवार से रेलवे सभी विभाग को आदेश जारी कर देगा। ताकि लोग किसी भी पीआरएस सेंटर से रिफंड राशि प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


रिफंड राशि लेने के लिए आपकों पीआरएस काउंटर पर ओरिजनल टिकट दिखाना होगा। ऑन लाइन टिकट या मैसेज के माध्यम से टिकट निरस्त कराने वालों को एक नियत समय दिया जाएगा। उस समय के भीतर ही रेलवे काउंटर से पैसा रिफंड किया जाएगा। आईआरसीटीसी की साइट पर भी इसके लिए एक अलग से पेज बनाया जाएगा, जिसपर एक क्लिक करके टिकट निरस्त किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed