{"_id":"65f2c481ddbaae3fe100c25f","slug":"completion-of-projects-hallmark-of-pm-modi-s-development-model-says-finance-minister-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guwahati: 'परियोजनाओं का पूरा होना पीएम मोदी के ‘विकास मॉडल’ की पहचान', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Guwahati: 'परियोजनाओं का पूरा होना पीएम मोदी के ‘विकास मॉडल’ की पहचान', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहा
Thu, 14 Mar 2024 03:13 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:13 PM IST
सार
Guwahati: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईआईटी-गुवाहाटी में आयोजित ‘विकसित भारत एम्बेसडर कैंपस डायलॉग’ में कहा है कि पहले की सरकारों के समय परियोजनाओं को पूरा करने में देरी से देश की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, इससे यह धारणा बनी कि भारत अपनी परियोजनाओं को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक बार फिर पीएम मोदी के विकास मॉडल को सराहा है। उन्होंने कहा कि नींव रखने के बाद परियोजनाओं को पूरा करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास मॉडल’ की पहचान है।सीतारमण ने दावा किया कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले परियोजनाओं का शिलान्यास तो किया जाता था, लेकिन उन्हें समय पर पूरा नहीं किया जाता था।
विज्ञापन
सीतारमण ने आईआईटी-गुवाहाटी में आयोजित ‘विकसित भारत एम्बेसडर कैंपस डायलॉग’ में कहा, ‘‘परियोजनाओं को पूरा करने में देरी से देश की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, इससे यह धारणा बनी कि भारत अपनी परियोजनाओं को पूरा नहीं करता है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का मानना है कि सरकार सिर्फ शिलान्यास ही नहीं करेगी बल्कि परियोजनाओं को पूरा भी करेगी... इस नियम से पूर्वोत्तर को भी फायदा हुआ है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का सरकार के ‘विकास मॉडल’ में एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो पिछले दशक में प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की ओर से इस क्षेत्र के किए गए दौरों की संख्या से स्पष्ट है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर का 65 बार दौरा किया है, जबकि अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने 850 बार दौरा किया है। यह क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।’’