फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Competition Commission investigating against some fintech companies

CCI: कुछ फिनटेक कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा प्रतिस्पर्धा आयोग, चेयरपर्सन बोलीं- .फिल्म उद्योग पर है नजर

Thu, 28 Mar 2024 07:32 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 07:32 AM IST
सार

गूगल के खिलाफ सीसीआई के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद बाजार पर पड़े असर के बारे में पूछने पर सीसीआई प्रमुख ने कहा, बहुत बदलाव आया है। कंपनियों को एहसास हो रहा है कि वे प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों में शामिल होकर बच नहीं सकती हैं।

विज्ञापन
Competition Commission investigating against some fintech companies
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) कुछ फिनटेक कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा है। साथ ही, प्रतिस्पर्धी डिजिटल बाजार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम भी उठा रहा है। सीसीआई की प्रमुख रवनीत कौर ने कहा, जांच में हम देख रहे हैं कि फिनटेक कंपनियां कैसे प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रही हैं और क्या इसके जरिये वे बाजार में प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही हैं? उन्होंने इस संबंध में और जानकारी दिए बिना कहा, नियामक फिल्म उद्योग खासकर फिल्म वितरकों से संबंधित कुछ मामलों को भी देख रहा है।

विज्ञापन


सीसीआई चेयरपर्सन ने कहा, प्रतिस्पर्धा कानून को लेकर विभिन्न इकाइयों के बीच जागरूकता बढ़ी है। हमारा ध्यान ‘विनियमन और स्वतंत्रता के बीच सही संतुलन बनाने’ पर है। नियामक का ध्यान बड़ी तकनीकी कंपनियों के साथ फिनटेक और ऑनलाइन मध्यस्थ सेवा प्रदाताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों पर है। उन्होंने कहा, यह सब विनियमन व स्वतंत्रता के बीच सही संतुलन बनाने को लेकर है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बाजार प्रतिस्पर्धी बना रहे और यह सभी संबद्ध पक्षों के लिए निष्पक्ष रूप से काम करे। 
विज्ञापन


स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आरि्थकी पर पड़ेगा सकारात्मक असर
कौर ने कहा, बाजार खराब करने की गतिविधियों को दूर करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नवाचार को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा, आयोग डिजिटल बाजार से जुड़े मामलों में तेजी ला रहा है। यह अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष डिजिटल बाजार सुनिश्चित करेगा। हालांकि, नियामकीय परिदृश्य को लेकर कानूनी चुनौतियां भी हैं। हमारा ध्यान एक ऐसा परिवेश बनाने पर रहता है, जहां प्रतिस्पर्धा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल पर सख्ती से आया है बदलाव
गूगल के खिलाफ सीसीआई के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद बाजार पर पड़े असर के बारे में पूछने पर सीसीआई प्रमुख ने कहा, बहुत बदलाव आया है। कंपनियों को एहसास हो रहा है कि वे प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों में शामिल होकर बच नहीं सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed