{"_id":"621d857838800e15171d40de","slug":"commercial-lpg-cylinder-prices-increased-by-rupees-105-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Price: आज से महंगा हो गया है एलपीजी सिलेंडर, 105 रुपये अधिक चुकाने होंगे, आपकी जेब पर पड़ेगा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LPG Price: आज से महंगा हो गया है एलपीजी सिलेंडर, 105 रुपये अधिक चुकाने होंगे, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
Tue, 01 Mar 2022 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:01 AM IST
सार
यूक्रेन संकट के बीच आज यानी एक मार्च से लोगों की जेब पर एक बार फिर से असर पड़ने वाला है। दरअसल, गैस कंपनियों ने एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन संकट के बीच आज यानी एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। बता दें कि भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है।
विज्ञापन
जानिए कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी बढ़े थे
बता दें कि अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में एक अक्तूबर 2021 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपये थी जो कि नवंबर में बढ़कर 2000 रुपये हो गई। वहीं दिसंबर में 101 रुपये का इजाफा हुआ था। हालांकि जनवरी और फरवरी में कीमत में कमी आई थी।
छह अक्तूबर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई न ही कोई बढ़ोतरी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ।