फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG Price Today Hiked by 105 Rupees New Rate Released From 1st March 2022

LPG Price: आज से महंगा हो गया है एलपीजी सिलेंडर, 105 रुपये अधिक चुकाने होंगे, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Tue, 01 Mar 2022 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Mar 2022 08:01 AM IST
सार

यूक्रेन संकट के बीच आज यानी एक मार्च से लोगों की जेब पर एक बार फिर से असर पड़ने वाला है। दरअसल, गैस कंपनियों ने एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
LPG Price Today Hiked by 105 Rupees New Rate Released From 1st March 2022
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच आज यानी एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं अब आशंका  यह भी जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। बता दें कि भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है।

विज्ञापन


जानिए कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी बढ़े थे
बता दें कि अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में एक अक्तूबर 2021 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपये थी जो कि नवंबर में बढ़कर 2000 रुपये हो गई। वहीं दिसंबर में 101 रुपये का इजाफा हुआ था। हालांकि जनवरी और फरवरी में कीमत में कमी आई थी।

छह अक्तूबर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई न ही कोई बढ़ोतरी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed