फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commerce Ministry Indian Export increase Despite challenges Imports up by 5 pc

आंकड़े: चुनौतियों के बावजूद 2.56 फीसदी ज्यादा निर्यात, व्यापार घाटा भी बढ़ा; आयात 5% बढ़कर $56.18 अरब पहुंचा

Tue, 16 Jul 2024 05:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:09 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल, दालों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी बढ़ने से जून में वस्तुओं का आयात भी करीब 5 फीसदी बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पहुंच गया। जून, 2023 में 53.51 अरब डॉलर का आयात किया गया था।

विज्ञापन
Commerce Ministry Indian Export increase Despite challenges Imports up by 5 pc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश से वस्तुओं का निर्यात जून, 2024 में सालाना आधार पर 2.56 फीसदी बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में 34.32 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह 9.32 फीसदी बढ़कर 20.98 अरब डॉलर पहुंच गया। जून, 2023 में यह 19.19 अरब डॉलर था। मई में देश का व्यापार घाटा सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल, दालों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी बढ़ने से जून में वस्तुओं का आयात भी करीब 5 फीसदी बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पहुंच गया। जून, 2023 में 53.51 अरब डॉलर का आयात किया गया था।
विज्ञापन


सेवाओं का निर्यात भी जून में 27.79 फीसदी बढ़कर 30.27 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में 27.79 अरब डॉलर की सेवाओं का निर्यात किया गया था। सेवा आयात 15.61 अरब डॉलर से 10.76 फीसदी बढ़कर 17.29 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉफी निर्यात में 70 फीसदी वृद्धि
कॉफी का निर्यात पिछले महीने सालाना आधार पर 70.02 फीसदी बढ़कर 0.20 अरब डॉलर पहुंच गया। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात भी 16.91 फीसदी बढ़कर 2.82 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान 2.47 अरब डॉलर की दवाओं का निर्यात किया गया, जो सालाना आधार पर 9.93 फीसदी ज्यादा है।

  • तंबाकू निर्यात में 37.71 फीसदी और इंजीनियरिंग उत्पादों में 10.27 फीसदी की तेजी रही।

चालू वित्त वर्ष में 800 डॉलर के पार पहुंचेगा निर्यात : सचिव
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश से करीब 200 अरब डॉलर की वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात किया गया है। अगर मौजूदा रुझान जारी रहा तो वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में निश्चित रूप से 800 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा।

  • बर्थवाल ने कहा, वाणिज्य मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों और 20 देशों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन क्षेत्रों में इंजीनियरिंग, कपड़ा-परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, रसायन-प्लास्टिक और कृषि शामिल हैं।

सोना आयात 38.6 फीसदी घटा
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जून में कच्चे तेल का आयात 19.62 फीसदी बढ़कर 15 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, सोने के आयात में 38.66 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कुल तीन अरब डॉलर का सोना आयात किया गया। खाद, क्रूड और मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों के आयात में भी 36.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 



शीर्ष-7 निर्यात गंतव्य : भारत ने जिन सात देशों को सबसे ज्यादा निर्यात किया, उनमें अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, मलयेशिया, बांग्लादेश, तंजानिया, नीदरलैंड और सिंगापुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed