फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commerce Minister Piyush Goyal said– Free trade agreement will be done with many US-European countries

Free trade agreement: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- कई अमेरिकी-यूरोपीय देशों से होगा फ्री ट्रेड अग्रीमेंट

Tue, 20 Jun 2023 05:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Jun 2023 05:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश के निर्यात सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी बनाकर उत्पादकों के लिए निर्यात सस्ता सुगम बनाने की कोशिश हो रही है...

विज्ञापन
Commerce Minister Piyush Goyal said– Free trade agreement will be done with many US-European countries
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अनेक अमेरिकी-यूरोपीय देशों से फ्री ट्रेड अग्रीमेंट पर बात चल रही है। इसके अंतिम रूप से तय हो जाने के बाद देश के निर्यात को शीर्ष स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी। वर्ष 2030 तक देश का कुल निर्यात बढाकर 165 लाख करोड़ रुपये तक करने की योजना है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश के निर्यात सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी बनाकर उत्पादकों के लिए निर्यात सस्ता सुगम बनाने की कोशिश हो रही है। 2014 -15 में केवल छह हजार पेटेंट हासिल हुए थे, पिछले वर्ष यह बढ़कर 34 हजार तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स से छोटे दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें ओपन नेटवर्क का लाभ दिया जा रहा है। ONDC के जरिए छोटे उत्पादकों, छोटे दुकानदारों और उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है। इससे छोटे दुकानदारों के साथ साथ उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है। अगले 25 वर्षों में इसे आगे बढाते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। 2020-21 के 500 बिलियन डॉलर निरीक्षण से बढ़कर अब यह 62 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। वर्ष 2030 तक इसे बढाकर 165 लाख करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

केंद्र में भाजपा के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया के शीर्ष देश भारत को अपनी सप्लाई चेन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इसका लाभ देश को मिलेगा और देश के निर्यात क्षेत्र को आगे बढाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन के अनेक देशों के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट की तैयारी चल रही है। इसी तरह की कोशिश अमेरिकी और कई अन्य यूरोपीय देशों के साथ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed