{"_id":"633b0fc5d619dd1a2b53382f","slug":"cng-price-shoots-up-by-rs-6-to-rs-86-per-kg-png-up-by-rs-4-to-rs-52-50-per-scm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahanagar Gas: सार्वजनिक वितरण कंपनी ने सीएनजी के दाम छह रुपये बढ़ाए, पीएनजी की कीमतों में चार रुपये का इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mahanagar Gas: सार्वजनिक वितरण कंपनी ने सीएनजी के दाम छह रुपये बढ़ाए, पीएनजी की कीमतों में चार रुपये का इजाफा
Mon, 03 Oct 2022 10:07 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:07 PM IST
सार
राज्य संचालित कंपनी ने आपूर्ति में कटौती के साथ-साथ खुदरा कीमतों में भारी वृद्धि के लिए गैस की कीमतों में 1 अक्टूबर से हुई चालीस प्रतिशत की वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर में सोमवार की रात से सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें लागू होंगी। दरअसल, गैस वितरण कंपनी महानगर गैस (एमजीएल) ने सीएनजी के दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। वहीं रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में चार रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
इस नई घोषणा के साथ मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी का खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं पीएनजी का दाम 52.50 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) होगा।
विज्ञापन
राज्य संचालित कंपनी ने आपूर्ति में कटौती के साथ-साथ खुदरा कीमतों में भारी वृद्धि के लिए गैस की कीमतों में 1 अक्टूबर से हुई चालीस प्रतिशत की वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम मूल्य निर्धारण और विश्लेष्ण प्रकोष्ट ने 30 सितंबर को घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर से नई कीमतें लागू होंगी। इसमें घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई। 1 1 अप्रैल को अतंरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए गैस के दामों में 110 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।
सरकार साल में दो बार (1 अप्रैल से 30 सितंबर तक और 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक) गैस की कीमतों में संशोधन करती है, इसलिए 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक की कीमत जुलाई 2021 से जून 2022 तक की औसत कीमत पर आधारित है।
महानगर गैस ने कहा है कि इस वृद्धि के बाद सीएनजी और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45 प्रतिशत रह गई है। पीएनजी और एलपीजी के बीच यह अंतर केवल 11 प्रतिशत रह गया है।