फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chip giant Arm set to axe 15 percent of its staff after deal fails know the biog reason here

घोषणा: इस ब्रिटिश कंपनी के 1000 कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार, 15 फीसदी स्टाफ को निकालने की तैयारी

Tue, 15 Mar 2022 05:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

ब्रिटेन की बड़ी चिप डिजाइनर कपंनी आर्म होल्डिंग्स ने अपने 15 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी ने पिछले महीने अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के साथ 40 अरब डॉलर का सौदा दिया था, जो कि कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ सका। इस सौदे के टूटने के बाद कंपनी ने ये बड़ा एलान किया है। 
 

विज्ञापन
Chip giant Arm set to axe 15 percent of its staff after deal fails know the biog reason here
चिप - फोटो : Istock

विस्तार

ब्रिटेन की बड़ी चिप डिजाइनर कपंनी आर्म होल्डिंग्स ने एक बड़ा एलान किया है, जो सीधे कंपनी के कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। दरअसल, कंपनी ने अपने 15 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी ने पिछले महीने अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के साथ 40 अरब डॉलर का सौदा दिया था, जो कि कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ सका। इस सौदे के टूटने के बाद कंपनी ने ये बड़ा एलान किया है। 

विज्ञापन


एपल-सैमसंग के लिए करती है काम
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्म होल्डिंग्स अमेरिका और ब्रिटेन में अपने कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी एपल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए भी चिप डिजाइन करती है। इनका इस्तेमाल दुनियाभर में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। बता दें कि इस ब्रिटिश कंपनी के दुनियाभर में करीब 6,400 कर्मचारी हैं। इस लिहाज से देखें तो करीब 1,000 कर्मचारियों पर बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रह है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में बिगड़े कंपनियों के हालात
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के संकट काल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री में तो तेजी आई, लेकिन चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इससे इन कंपनियों को मांग पूरा करने के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। बता दें कि आर्म होल्डिंग्स में जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक का निवेश है जिसने 2016 में इसे 32 अरब डॉलर में खरीदा था। उसने इसे एनवीडिया को 40 अरब डॉलर में बेचने की योजना बनाई थी। लेकिन सॉफ्टबैंक ने नियामकीय अड़चनों का हवाला देते हुए इससे किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed