फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China grants licences to Indian companies to import rare earth magnets

Rare Earth: चीन ने भारतीय कंपनियों को दुर्लभ मृदा चुम्बकों के आयात लाइसेंस दिए, जानिए क्या है अपडेट

Thu, 30 Oct 2025 08:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 30 Oct 2025 08:24 PM IST
सार

Rare Earth Magnets: चीन ने कुछ भारतीय कंपनियों को दुर्लभ पृथ्वी चुम्बकों के आयात के लिए लाइसेंस दे दिए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
China grants licences to Indian companies to import rare earth magnets
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

विज्ञापन

चीन ने कुछ भारतीय कंपनियों को दुर्लभ पृथ्वी चुम्बकों के आयात के लिए लाइसेंस दे दिए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारत को दुर्लभ मृदा खनिजों की आपूर्ति पर प्रतिबंधों में ढील देने का चीन का निर्णय ऐसे समय में आया है जब दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चार साल से अधिक समय तक चली सैन्य तनातनी के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "कुछ भारतीय कंपनियों को चीन से दुर्लभ पृथ्वी चुम्बकों के आयात के लिए लाइसेंस मिले हैं।" हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। दुर्लभ मृदा खनिजों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), ड्रोन और बैटरी स्टोरेज सहित उच्च-स्तरीय तकनीकी उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। चीन वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी रहा है।

विज्ञापन

भारत अपनी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दुर्लभ मृदा खनिजों की निरंतर आपूर्ति की उम्मीद कर रहा है। वैश्विक दुर्लभ मृदा खनन में चीन की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है। यह खासियन चीन को महत्वपूर्ण खनिजों की वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाता है। चीन 2023 तक भारत को भारी मात्रा में उर्वरक निर्यात करता था। हालांकि, बीजिंग ने पिछले साल कई देशों को आपूर्ति रोक दी थी। उसने जून में प्रतिबंध हटा लिए, लेकिन भारत को निर्यात फिर से शुरू करने के मानदंडों में ढील नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले, चीन ने दुर्लभ मृदा, लिथियम बैटरी और दुर्लभ मृदा-आधारित सुपरहार्ड सामग्रियों के खनन और प्रसंस्करण से संबंधित प्रौद्योगिकियों और उपकरणों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। भारतीय कंपनियों को लाइसेंस देने के चीन के फैसले को दोनों पक्षों के बीच संबंधों को फिर से मजबूत करने के समग्र प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed