फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   china exports increase in may but declines shipments to us amid tariff war

China: चीन के निर्यात ने फिर पकड़ी रफ्तार, अमेरिका के साथ व्यापार में आई कमी, सीमा शुल्क के आंकड़ों में दावा

Mon, 09 Jun 2025 10:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Jun 2025 10:31 AM IST
सार

अप्रैल में चीन के वैश्विक निर्यात में 8.1 प्रतिशत की तेजी के बाद मई में व्यापार धीमा हो गया। अमेरिका-चीन वार्ता का अगला दौर सोमवार को ब्रिटेन में होने वाला है।

विज्ञापन
china exports increase in may but declines shipments to us amid tariff war
निर्यात - फोटो : Istock

विस्तार

चीन के निर्यात में मई माह में तेजी आई है। वहीं चीन का अमेरिका को निर्यात 10 प्रतिशत कम हुआ है। सोमवार को सीमा शुल्क के आंकड़े जारी किए गए, जिनमें बताया गया कि का निर्यात मई महीने में पिछले साल की तुलना में 4.8 प्रतिशत ज्यादा हुआ। आंकड़ों के अनुसार, चीन के आयात में साल-दर-साल 3.4 प्रतिशत की कमी आई है, जिसके कारण चीन का व्यापार अधिशेष 103.2 अरब डॉलर हो गया है। मई में चीन का अमेरिका को निर्यात 28.8 अरब डॉलर रहा। वहीं चीन का अमेरिका से आयात 7.4 प्रतिशत गिरकर 10.8 अरब डॉलर रहा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में होनी है चीन-अमेरिका के बीच बैठक
अप्रैल में चीन के वैश्विक निर्यात में 8.1 प्रतिशत की तेजी के बाद मई में व्यापार धीमा हो गया। अमेरिका-चीन वार्ता का अगला दौर सोमवार को ब्रिटेन में होने वाला है। इस वार्ता में चीन की तरफ से उप-प्रधानमंत्री ही लेइफेंग शामिल होंगे। वहीं अमेरिका की तरफ से अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर बैठक में शामिल होंगे। बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के नेता शी जिनपिंग के बीच फोन पर बात हुई थी, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने अच्छी बातचीत बताया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Report: वैश्विक खाद्य बाजार में गिरावट, पर डेयरी उत्पाद महंगे; मई में खाद्य मूल्य सूचकांक रहा औसतन 127.7 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में शुरू हुई थी टैरिफ वॉर
बीते महीने ही विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन ने आयात कर कम करने के लिए एक अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन तब से ही दोनों देश एक-दूसरे पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। फरवरी में ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया। हालांकि मई में ट्रंप ने इस पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed