फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cheap Russian oil reduced wholesale inflation, reached below zero for the second consecutive month

Crude Oil: सस्ते रूसी तेल ने घटाई थोक महंगाई, लगातार दूसरे माह शून्य से नीचे पहुंची, कम हुए ईंधन के दाम

Thu, 15 Jun 2023 06:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jun 2023 06:42 AM IST
सार

मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री (एपीएसी) स्टीव कोचरेन ने कहा, यूक्रेन युद्ध के बाद बदले वैशि्वक हालात के बाद से भारत लगातार रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। पिछले साल भारत ने सस्ते रूसी कच्चे तेल का आयात दोगुना किया है।

विज्ञापन
Cheap Russian oil reduced wholesale inflation, reached below zero for the second consecutive month
घटी महंगाई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थोक महंगाई घटकर मई, 2023 में लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे पहुंच गई। इससे पहले अप्रैल, 2023 में यह (-) 0.92 फीसदी रही थी। थोक महंगाई घटाने में रूस से सस्ते कच्चे तेल आयात की बड़ी भूमिका रही है क्योंकि इससे घरेलू बाजार में न सिर्फ ईंधन और बिजली की कीमतों में नरमी आई है बलि्क कंपनियों की उत्पादन लागत में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर महंगाई  के मोर्चे पर राहत के रूप में देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री (एपीएसी) स्टीव कोचरेन ने कहा, यूक्रेन युद्ध के बाद बदले वैशि्वक हालात के बाद से भारत लगातार रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। पिछले साल भारत ने सस्ते रूसी कच्चे तेल का आयात दोगुना किया है। इससे उसे ऊर्जा की लागत को उचित स्तर पर रखने में मदद मिली है, जिससे महंगाई घटी है। 
विज्ञापन


सस्ते : सब्जी, दूध व ईंधन
उत्पाद         अप्रैल            मई
सब्जी          -1.50          -20.12
दूध              7.10           6.83
आलू           -18.66       -18.71
अनाज           7.69          6.89
गेहूं               7.27          6.15
तिलहन        -15.54       -15.65
कच्चा तेल      1.64         -13.66
ईंधन-बिजली   0.93         -9.17
विनिर्मित वस्तुएं -2.42       -2.97
प्राथमिक वस्तुएं 1.60         -1.79

महंगे : दाल, फल-प्याज
उत्पाद           अप्रैल            मई
दाल                5.55          5.76
फल              -4.55           1.95
प्याज            -18.41         -7.25
धान               7.12            7.33
अंडा-मांस       0.77            2.07
दवा               2.08            2.88
तंबाकू           2.49            4.20
चमड़ा          1.07             1.32
मूल धातु         -9.80         -9.17

(आंकड़े फीसदी में /साल 2023)

नीतिगत दर में बदलाव की संभावना नहीं
बार्कलेज के प्रबंध निदेशक राहुल बाजोरिया ने कहा, थोक महंगाई के आंकड़े को देखते हुए अनुमान है कि निकट भविष्य में खुदरा महंगाई और नीचे आएगी। ऐसे में चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में नीतिगत दरों के मोर्चे पर यथास्थिति बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारण सीमा के उल्लंघन पर कार्रवाई करें राज्य कीमतों पर रखें नजर
केंद्र ने बुधवार को राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे तुअर और उड़द की कीमतों पर लगातार नजर रखें। साथ ही, भंडारण सीमा आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव निधि खरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकारों को यह निर्देश दिया गया। बैठक में तुअर और उड़द के भंडारण की जानकारी के साथ राज्य सरकारों की लगाई गई
भंडारण सीमा पर अमल की समीक्षा की गई।

  • 2 जून, 2023 को सरकार ने दालों की जमाखोरी और संदिग्ध सट्टेबाजी को रोकने के लिए 31 अक्तूबर तक तुअर और उड़द का भंडार रखने की सीमा लगा दी थी।
  • थोक विक्रेताओं पर 200 टन की भंडारण सीमा लगाई गई, जबकि खुदरा विक्रेताओं पर पांच टन की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed