फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Challenge before India is to grow at 8 to 9 percent and sustain it says Amitabh Kant

आठ-नौ फीसदी विकास दर बनाए रखना भारत के लिए बड़ी चुनौती: अमिताभ कांत

Thu, 26 Sep 2019 11:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Challenge before India is to grow at 8 to 9 percent and sustain it says Amitabh Kant
Amitabh Kant

सरकार ने भारत की आर्थिक विकास दर आठ-नौ फीसदी के स्तर पर ले जाने का लक्ष्य तय किया है, हालांकि उसके सामने वास्तविक चुनौती इस वृद्धि को बनाए रखना है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में यह बात कही। 

विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी इसलिए भी अहम है, क्योंकि विकास दर को पांच फीसदी के छह साल के निचले स्तर से उबारने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। कांत ने माइनिंग, जिओलॉकिल एंड मेटलर्जिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एमजीएमआई) द्वारा आयोजित 61वें हॉलैंड मेमोरियल लेक्चर में अपने संबोधन में कहा, ‘सरकार ने भारत के लिए फिर से आठ-नौ फीसदी की विकास दर हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसमें विकास दर को साल दर साल तीन दशक या ज्यादा वक्त तक आठ-नौ फीसदी की रफ्तार से बरकरार रखना बड़ी चुनौती है।’'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किए बिना इतनी लंबी अवधि तक यह विकास दर हासिल करना और उसका प्रबंधन संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन यदि हम अगले तीन दशक तक ऐसा कर पाते हैं, तो इस आर्थिक विकास के केंद्र में ऊर्जा क्षेत्र रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कांत ने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत वैश्विक औसत की तुलना में एक-तिहाई है और यदि भारत एक विकसित देश बनना चाहता है तो उसे अपनी प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत कई गुना बढ़ानी होगी।

एडीबी ने घटाया भारत का विकास अनुमान

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के विकास अनुमान में भारी कटौती करते हुए 6.5 फीसदी कर दिया है। एडीबी ने एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) 2019 अपडेट में कहा, ‘पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर घटकर पांच फीसदी पर आने के बाद वित्त वर्ष के लिए भारत का जीडीपी विकास अनुमान घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है।’ 



इससे पहले जुलाई में जारी एडीओ में एडीबी ने राजकोषीय तंगी के चलते 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी के सात फीसदी की दर से विकसित होने का अनुमान जाहिर किया था। हालांकि एडीबी ने वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed