{"_id":"5ecf9d4e8ebc3e902d0a9b2b","slug":"ceo-pay-of-ameran-companies-has-topped-123-lakh-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना रहा अमेरिकी कंपनियों के CEO का अधिकतम पैकेज, क्या कोरोना के बाद भी इसमें होगा इजाफा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इतना रहा अमेरिकी कंपनियों के CEO का अधिकतम पैकेज, क्या कोरोना के बाद भी इसमें होगा इजाफा?
Thu, 28 May 2020 04:45 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 28 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का वेतन पैकेज पिछले साल अधिकतम 123 लाख डॉलर का रहा और कंपनी के मालिक और उनके कार्यबल के बीच अंतर और बढ़ गया। एपी के एक्जीक्यूटिव कम्पेंसेशन पर वार्षिक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
पिछले साल के सर्वेक्षण के मुकाबले इस साल सीईओ का मेडियन वेतन 4.1 फीसदी बढ़ा है। वहीं उनकी कंपनियों में कार्यकर्ताओं के लिए यह 3.2 फीसदी ज्यादा रहा।
पहली बार सूची में पहले स्थान पर आई एक महिला
साल 2011 में एपी ने वार्षिक वेतन सर्वेक्षण शुरू किया था। तब से लेकर अब तक पहली बार एक महिला इस सूची में सबसे ऊपर आई हैं। एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज की लिसा सु इस सूची में शामिल हुई हैं। दो साल तक अमेरिका के शेयर बाजार एसएंडपी 500 में अपनी कंपनी के शेयर के अच्छे प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन करने के बाद उन्हें 585 लाख डॉलर का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
अन्यथा पे रैंकिंग के शीर्ष पर फिर से मीडिया और मनोरंजन उद्योगों के कई परिचित नाम शामिल होते, जैसे वॉल्ट डिज्नी के रॉबर्ट आइगर और नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स।
विज्ञापन
मालूम हो कि अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और इंटेल के रॉबर्ट स्वान को लिसा सु से ज्यादा बड़ा पकेज मिला है, लेकिन एपी ने इन्हें सूची से बाहर रखा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सूची केवल एसएंडपी 500 के अधिकारियों पर आधारित होती है, जिन्होंने कम से कम दो साल तक नौकरी की हो।
यह सर्वेक्षण कोरोनो वायरस महामारी के पहले हुआ था। अब देशभर के कई सीईओ पहले ही कह चुके हैं कि वे या तो अपने वेतन का कुछ हिस्सा कम लेंगे या फिर वेतन ही नहीं लेंगे। शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट की वजह से सीईओ के लिए इस साल अपने लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो जाएगा।