फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre working to develop portal for ease of living' of pensioners

Pension Portal: केंद्र सरकार पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए बनाएगी पोर्टल, चैट बॉट की सुविधा मिलेगी

Tue, 30 Aug 2022 06:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 30 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

Pension Portal: नया पोर्टल डीओपीपीडब्ल्यू पोर्टल - ‘भविष्य’ और विभिन्न बैंकों के पेंशन पोर्टल को जोड़ेगा। इसमें पेंशनभोगियों, सरकार और बैंकों के बीच सहज संवाद सुनिश्चित करने के लिए चैट बॉट का विकल्प भी होगा।

विज्ञापन
Centre working to develop portal for ease of living' of pensioners
पेंशन पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार पेंशनभोगियों बड़ा राहत देने जा रही है। सरकार पेंशन पाने वाले लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए एक एकीकृत पोर्टल विकसित करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के सचिव वी श्रीनिवास ने यहां दो दिन के बैंकर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक श्रीनिवास ने कहा है कि पेंशनभोगियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीओपीपीडब्ल्यू एक कृत्रिम मेधा / मशीन लर्निंग सक्षम एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोर्टल डीओपीपीडब्ल्यू पोर्टल - ‘भविष्य’ और विभिन्न बैंकों के पेंशन पोर्टल को जोड़ेगा। इसमें पेंशनभोगियों, सरकार और बैंकों के बीच सहज संवाद सुनिश्चित करने के लिए चैट बॉट का विकल्प भी होगा।

श्रीनिवास ने कहा कि विभाग पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ ही अन्य बैंकों के सहयोग से उपरोक्त डिजिटल प्रणाली बनाने के लिए एक तकनीकी टीम का गठन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed