फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre to launch mega campaign to promote submission of digital life certificate by pensioners

Pension: डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को बढ़ावा देने के लिए चलेगा अभियान, 50 लाख पेंशनभोगियों को किया जाएगा लक्ष्य

Wed, 09 Aug 2023 08:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Aug 2023 08:38 PM IST
सार

Pension: मंत्रालय ने एक बयान में कहा केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों के साथ-साथ पेंशन वितरण करने वाले अधिकारियों के बीच डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डीओपीपीडब्ल्यू ने नवंबर 2022 में देश भर के 37 शहरों में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
Centre to launch mega campaign to promote submission of digital life certificate by pensioners
पेंशन - फोटो : istock

विस्तार

पेंशनभोगियों की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार नवंबर में एक बड़ा अभियान शुरू करेगी। जीवन प्रमाण पत्र जमा करना पेंशनभोगियों की ओर से हर साल नवंबर महीने में की जाने वाली एक महत्वपूर्ण गतिविधि है (80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के लिए अक्टूबर में उन्हें जमा करने के लिए एक विशेष प्रावधान के साथ) ताकि उनकी पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित हो सके। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए पेंशन व पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) यानी 'जीवन प्रमाण' को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों के साथ-साथ पेंशन वितरण करने वाले अधिकारियों के बीच डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डीओपीपीडब्ल्यू ने नवंबर 2022 में देश भर के 37 शहरों में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अभियान एक बड़ी सफलता थी, जिसमें केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 35 लाख से अधिक डीएलसी जारी किए गए थे।" 
विज्ञापन


इसी तरह का अभियान अब 1 से 30 नवंबर, 2023 तक देश भर के 100 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50 लाख पेंशनभोगियों को लक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed