फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCPA imposes penalties on Rau's IAS Study Circle, Seekers Education for misleading ads

CCPA: भ्रामक विज्ञापन मामले में शिक्षण संस्थान पर एक लाख का जुर्माना, जानें और किन कंपनियों पर हुई कार्रवाई

Mon, 26 Jun 2023 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

CCPA: सीसीपीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुणवत्ता चिह्न के बिना ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर कुबा ब्रांड के तहत प्रेशर कुकर बेचने के लिए टेकशिव सिस्टम्स के खिलाफ एक आदेश पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी को उपभोक्ताओं को घटिया उत्पाद बेचने के लिए 1,00,000 रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
CCPA imposes penalties on Rau's IAS Study Circle, Seekers Education for misleading ads
Consumer Protection Law - फोटो : Istock

विस्तार

उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए राउज आईएएस स्टडी सर्किल और सीकर्स एजुकेशन पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) प्राधिकरण ने यह भी कहा कि सीसीपीए की ओर से कार्रवाई के बाद तीन ट्रैवल पोर्टलों यात्रा, हैप्पीईजीगो और ईजीमायट्रिप पर कोविड-19 महामारी के कारण रद्द की गई बुकिंग और लंबित रिफंड राशि की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बिना गुणवत्ता चिह्न के कूकर बेचने के मामले में भी कार्रवाई

सीसीपीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुणवत्ता चिह्न के बिना ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर कुबा ब्रांड के तहत प्रेशर कुकर बेचने के लिए टेकशिव सिस्टम्स के खिलाफ एक आदेश पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी को उपभोक्ताओं को घटिया उत्पाद बेचने के लिए 1,00,000 रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया है। प्राधिकरण ने कहा कि राउज आईएएस स्टडी सर्किल को भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 1,00,000 रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया है। सीसीपीए ने कहा कि सीकर्स एजुकेशन को भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

यात्रा समेत इन ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल पर भी सीसीपीए ने की सख्ती

बयान में कहा गया है कि सीसीपीए ने ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल यात्रा, हैप्पीईजीगो और ईजीट्रिप के खिलाफ कोविड-19 महामारी के कारण रद्द की गई बुकिंग का रिफंड नहीं करने के लिए कार्रवाई की है। सीसीपीए की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण रद्द की गई बुकिंग और लंबित रिफंड की संख्या यात्रा पर 22,974 से घटकर 10,705 हो गई है। मुख्य आयुक्त निधि खरे की अध्यक्षता वाले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कहा, ''रिफंड के लिए 13 अगस्त 2022 को लंबित 14.69 करोड़ रुपये की राशि अब घटकर 7.46 करोड़ रुपये रह गई है। सीसीपीए ने लंबित बुकिंग की वापसी के संबंध में हैप्पीईजीगो और ईजीमायट्रिप के खिलाफ भी कार्रवाई की है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed