फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI uncovers documents of bank accounts, FDs at premises of ex-WAPCOS chief

WAPCOS: Ex-CMD के ठिकानों से 5.5 करोड़ के FD से जुड़े पेपर मिले, 38.70 करोड़ बरामदगी पर हुई थी गिरफ्तारी

Thu, 11 May 2023 07:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 May 2023 07:34 PM IST
सार

WAPCOS: अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की टीमों को गुप्ता की तीन संपत्तियों से नकद बरामद किए हैं। इनमें पीतमपुरा और गुरुग्राम के घरों से 13-13 करोड़ रुपये जबकि चंडीगढ़ में उनके बेटे गौरव सिंघल के घर से 11 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
CBI uncovers documents of bank accounts, FDs at premises of ex-WAPCOS chief
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वाप्कोस के पूर्व सीएमडी आरके गुप्ता के परिसरों से 90 बैंक और सावधि जमा खातों से संबंधित दस्तावेजों का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि सावधि जमा का मूल्य लगभग 5.5 करोड़ रुपये है। गुप्ता के परिसरों से बरामद धन और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो में जारी है।

विज्ञापन


एजेंसी ने वाप्कोस के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुप्ता और उनके बेटे गौरव को उनके परिसरों से 38.70 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी की ओर  से बरामद की गई कई यह अब तक की सबसे बड़ी राशि थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की टीमों को गुप्ता की तीन संपत्तियों से नकद बरामद किए हैं। इनमें पीतमपुरा और गुरुग्राम के घरों से 13-13 करोड़ रुपये जबकि चंडीगढ़ में उनके बेटे गौरव सिंघल के घर से 11 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। आरके गुप्ता 2010 से 2020 के दौरान वाप्कोस के सीएमडी थे, जबकि उनके बेटे गौरव सिंघल एक अग्रणी कार निर्माता कंपनी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस कवायद से अब तक एक फार्महाउस सहित कम से कम 15 संपत्तियों के दस्तावेज सामने आए हैं, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को तलाशी के दौरान तीन महंगी लग्जरी कारें, आभूषण और करोड़ों मूल्य के 17 सोने के सिक्के और छड़ें भी मिलीं।


सीबीआई अधिकारियों ने आय से अधिक 7.91 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में दो मई को छापेमारी की थी, जिसमें उन्हें गुप्ता के आवासों की अलमारियों और शयनकक्षों में रखे सूटकेस में 2000 और 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed