फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI registers two separate cases in connection to Rs 2100 cr bank fraud Latest News Update In Hindi

CBI: 2100 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े में दो अलग अलग मामले दर्ज,  1438.45 करोड़ व 710 करोड़ के मामले में की कार्रवाई 

Mon, 11 Jul 2022 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Jul 2022 09:35 PM IST
सार

पहला मामला एसबीआई व चार अन्य बैंकों के समूह से 1438.45 करोड़ की धांधली में मुंबई की एक निजी कंपनी के खिलाफ तो दूसरा 710.85 करोड़ के फर्जीवाड़े में अहमदाबाद का एक मामला है। 

विज्ञापन
CBI registers two separate cases in connection to Rs 2100 cr bank fraud Latest News Update In Hindi
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

सीबीआई ने करीब 2100 करोड़ रुपये के बैंक फर्जीवाड़े में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला एसबीआई व चार अन्य बैंकों के समूह से 1438.45 करोड़ की धांधली में मुंबई की एक निजी कंपनी के खिलाफ तो दूसरा 710.85 करोड़ के फर्जीवाड़े में अहमदाबाद का एक मामला है। 

विज्ञापन


पहले मामले में दर्ज एफआईआर में मुंबई की उशदेव इंटरनेशनल लिमिटेड, उसके निदेशक (गारंटर) सुमन विजय गुप्ता, प्रतीक विजय गुप्ता और अज्ञात जन सेवकों व अन्य के नाम हैं। लोहे व अन्य धातु के कारोबार वाली इस कंपनी पर आरोप था कि उसके निदेशकों ने कुछ अज्ञात फर्मों के साथ भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, भारतीय सेंट्रल बैंक, ओरिएंअल बैंक ऑफ कॉमर्स और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 1438 करोड़ रुपये की चपत लगाई।
विज्ञापन


इन लोगों ने बैंक से लिए कर्ज को ठिकाने लगाया और विदेश में की गई बिक्री में नुकसान दिखाया। बैंक की रकम नहीं लौटाने के लिए बही खातों में भी फेरबदल किया। यही नहीं इन लोगों ने बैंक से ली रकम को पांच से नौ साल से काम नहीं कर रहीं फर्मों को एडवांस दिया और उनसे जुड़ी फर्मों को भी कर्ज बांटे। सीबीआई ने मुंबई व पुणे के तीन ठिकानों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में सीबीआई ने अहमदाबाद की निजी कंपनी और सके छह निदेशकों व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि इन लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, एसबीआई, पीएनबी ओर शामराव विट्ठल सहकारी बैंक व आईएफसीआई लिमिटेड को 710.85 करोड़ रुपये की चपत लगाई। इसमें अनिल लिमिटेड के अमोल श्रीपाल सेठ, कमलभाई आर सेठ, अनीश कस्तूरभाई शाह, इंदिरा जे पारिख दीपल पालकीवालना, अनुराग कोठावाला, शशीन ए देसाई को आरोपी बनाया है। ये सभी लोग कंपनी के निदेशक हैं। सीबीआई दोनों ही मामलों में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed