{"_id":"68713a12e8bbd987080918fb","slug":"cbi-fir-fci-cashier-with-rs-40-lakh-salary-in-6-years-invested-rs-19-crore-in-stocks-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: जब छह साल में वेतन मिला 40 लाख रुपये तो FCI कैशियर कहां से लाया 19 करोड़; ऐसे आया सीबीआई की रडार पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: जब छह साल में वेतन मिला 40 लाख रुपये तो FCI कैशियर कहां से लाया 19 करोड़; ऐसे आया सीबीआई की रडार पर
Fri, 11 Jul 2025 09:56 PM IST
शिव शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने नगालैंड में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक कैशियर के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी तरफ से शेयरों में 19 करोड़ रुपये निवेश करने का पता चलता है जबकि पिछले छह वर्षों में वेतन से उसकी कुल कमाई 40 लाख रुपये रही।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बिटोका शोहे पर अप्रैल 2019 से जून 2025 के बीच कथित तौर पर 18.99 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। यह राशि उसके ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में 1,797.73 प्रतिशत अधिक है। एफसीआई के दीमापुर मंडल कार्यालय में सहायक ग्रेड-1 (लेखा) और कैशियर पद पर तैनात शोहे ने कथित तौर पर छह साल की अवधि में 39.91 लाख रुपये वेतन अर्जित किया।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपों में घिरे शोहे को निलंबित किया जा चुका है। एफआईआर में बताया गया है कि शोहे ने 2019 में शादी की थी और इस अवधि में उनकी पत्नी की कुल आय 26.8 लाख रुपये थी। एफआईआर के मुताबिक, शोहे ने भारतीय स्टेट बैंक से 64.9 लाख रुपये का आवास ऋण लिया था, जिसमें 21.79 लाख रुपये वह चुका चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर अपने आवास के लिए निर्माण सामग्री पर लगभग 23.5 लाख रुपये खर्च किए और लगभग 93,000 रुपये के प्रीमियम वाली एक बीमा पॉलिसी भी खरीदी है।
विज्ञापन