फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet approves Rs 8,500 crore incentive scheme for coal gasification projects

Cabinet: 8,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी, कोयले से गैस बनाने की परियोजनाओं को मिलेगी मदद

Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

Cabinet: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए 8,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार 2030 तक 100 मिलियन टन (MT) कोयले को गैसीकृत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
Cabinet approves Rs 8,500 crore incentive scheme for coal gasification projects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए 8,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी। भारत में गैसीकरण प्रौद्योगिकी को अपनाने से प्राकृतिक गैस, मेथनॉल, अमोनिया और अन्य आवश्यक उत्पादों के आयात पर देश की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए 8,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार 2030 तक 100 मिलियन टन (MT) कोयले को गैसीकृत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन


गैसीकरण प्रक्रिया में, कोयले को आंशिक रूप से हवा, ऑक्सीजन, भाप या कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा नियंत्रित परिस्थितियों में ऑक्सीकृत किया जाता है ताकि सिनगैस नामक तरल ईंधन का उत्पादन किया जा सके। सिनगैस या संश्लेषण गैस का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए और मेथनॉल बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिंथेटिक गैस उत्पादन के लिए सीआईएल और गेल के संयुक्त उद्यम को मंजूरी दे दी है। वहीं कोयले से अमोनियम नाइट्रेट उत्पादन के लिए सीआईएल के भेल के संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी गई है। सरकार की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कैबिनेट ने संयुक्त आर्थिक व व्यापार समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी
सरकार ने बुधवार को भारत और कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य के बीच एक संयुक्त आर्थिक व व्यापार समिति (Joint Economic and Trade Committee, JETCO) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।  


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संयुक्त समिति विभिन्न अधिकारियों और उनके समकक्षों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगी। बयान में कहा गया है, ''इससे वस्तुओं व सेवाओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी और इसके परिणामस्वरूप दोनों देशों में पेशेवरों के लिए बेहतर रोजगार के अवसरों में मदद मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed