फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BYJU’s vacates two office spaces in Bengaluru as cost-saving measure, says Report

Byjus: बायजू ने एनसीआर-बंगलूरू में बंद किया ऑफिस, जून में जमा कराया सिर्फ 780 कर्मचारियों का पीएफ

Mon, 24 Jul 2023 10:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

Byjus: कंपनी ने इमारत की नौ में से दो मंजिलों को खाली कर दिया है। कंपनी ने कथित तौर पर कर्मचारियों को 23 जुलाई से अपने अन्य परिसरों से या अपने घरों से से काम करने को कहा है। बायजू के पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश भर में 3 लाख वर्ग फुट से अधिक किराए की जगह है।

विज्ञापन
BYJU’s vacates two office spaces in Bengaluru as cost-saving measure, says Report
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडटेक कंपनी बायजू की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। 2,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद कंपनी अब कार्यालय भी बंद कर रही है। इसने एनसीआर व बंगलूरू के कुछ कार्यालय बंद कर दिए हैं। नोएडा कार्यालय भी इसी माह बंद हो सकता है। उधर, बायजू ने सिर्फ 738 कर्मचारियों का ही जून में 14.6 लाख रुपये का पीएफ भुगतान किया है।

विज्ञापन


एक कर्मचारी ने बताया, कंपनी ने गुरुग्राम सेक्टर 44 के कार्यालय को बंद कर दिया है। यहां के कर्मचारियों को बंगलूरू या कंपनी के ट्यूशन सेंटर (बीटीसी) में जाने को कहा गया है। बीटीसी के 302 केंद्र 143 इलाकों में हैं। एक अन्य कर्मचारी ने कहा, कंपनी बंगलूरू के कल्याणी टेक पार्क में स्थित कार्यालय भी बेच रही है। प्रेस्टीज टेक पार्क परिसर में कार्यालय की नौ मंजिलों में से दो को खाली किया जा रहा है। पूरे देश में इसके पास कार्यालय की 30 लाख वर्ग फुट जगह है।
विज्ञापन


निवेशक का आरोप...कंपनी की गवर्नेंस में गड़बड़ी
बायजू के निवेशक प्रोसस एनवी ने कहा, कंपनी ने रिपोर्टिंग और गवर्नेंस को पूरी तरह विकसित नहीं किया है। प्रोसस ने कहा, उसके पूर्व निदेशक के बार-बार प्रयासों के बावजूद उसने सलाह की उपेक्षा की। प्रोसस ने इस साल बायजू का मूल्यांकन 22 अरब डॉलर से घटाकर 5.1 अरब डॉलर कर दिया है। उसने कहा, उसके निदेशक ने पिछले महीने बायजू के बोर्ड से हटने का निर्णय इसलिए किया, क्योंकि वह कंपनी व उसके हितधारकों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को पूरा करने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं जमा कराया अप्रैल और मई का पीएफ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि बायजू ने अप्रैल-मई का पीएफ जमा नहीं कराया। जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए कंपनी ने सिर्फ 10,000-13,000 कर्मचारियों का ही पीएफ जमा कराया। 27 जून को ईपीएफओ को भेजे गए मेल में बायजू ने कहा, कंपनी ने मई तक पीएफ भुगतान का निपटान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed