{"_id":"619362152a8a7200cd743dd3","slug":"businessman-lalit-goyal-arrested-in-money-laundering-case-was-also-named-in-pandora-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में कारोबारी ललित गोयल गिरफ्तार, पैंडोरा पेपर लीक में भी था नाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में कारोबारी ललित गोयल गिरफ्तार, पैंडोरा पेपर लीक में भी था नाम
Tue, 16 Nov 2021 01:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:18 PM IST
सार
ED Arrested Businessman Lalit Goyal: रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ईडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई की है। ललित गोयल के खिलाफ, लगभग सात करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के मामले में जांच चल रही थी।
विज्ञापन
चार दिन की पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए गए ललित गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब चार दिन पूछताछ की थी। गोयल का नाम पैंडोरा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था। इसके बाद ईडी ने अपनी पूछताछ को गति देते हुए अपना शिकंजा कसना शुरू किया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
देश छोड़कर भागने की फिराक में था कारोबारी
ईडी के लुकआउट नोटिस के आधार पर ललित गोयल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, शिकंजे से बचने के लिए वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। ईडी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ललित गोयल अमेरिका की उड़ान में सवार होने वाले थे, इससे पहले पकड़ लिया गया।
विज्ञापन