फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI IREDA SEBI Oil Subsidy Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: इरेडा के बॉन्ड में निवेश पर मिलेगी टैक्स छूट; अनिल अंबानी पर लगा बैंक धोखाधड़ी का टैग वापस

Fri, 11 Jul 2025 04:45 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Jul 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI IREDA SEBI Oil Subsidy Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

इरेडा के जारी बॉन्ड में निवेश पर कर छूट दी जाएगी। इससे नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अधिक निवेश मिल सकेगा। कंपनी ने बताया, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बॉन्ड को दीर्घकालिक विशिष्ट परिसंपत्ति के रूप में अधिसूचित किया है। पांच वर्षों के बाद भुनाए जाने वाले और अधिसूचना तिथि या उसके बाद इरेडा के जारी बॉन्ड आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 54ईसी के अंतर्गत कर छूट लाभ के लिए पात्र होंगे। पात्र निवेशक एक वित्त वर्ष में इस बॉन्ड में निवेश करके 50 लाख रुपये तक के दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पर कर बचा सकते हैं। 

विज्ञापन


अनिल अंबानी पर लगा धोखाधड़ी टैग वापस
अनिल अंबानी को केनरा बैंक से राहत मिली है। बैंक ने उनके कर्ज के खाते पर लगा धोखाधड़ी का टैग वापस ले लिया है। नवंबर, 2024 में केनरा बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस टेलीकॉम के कर्ज खातों को धोखाधड़ी वाला घोषित किया था। बैंक का आरोप था कि कंपनी ने लोन की रकम का दुरुपयोग किया। 

विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों को मिल सकती है 35,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी

लागत से कम कीमत पर एलपीजी बेचने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी तेल कंपनियों को 30,000 से 35,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। तीन प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम पिछले 15 महीने से लागत से कम भाव पर ईंधन बेच रही हैं। वित्त मंत्रालय वास्तविक घाटे और उसकी भरपाई पर काम कर रहा है। सरकार ने बजट में घाटे की भरपाई के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने 32,000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। इसका उपयोग वित्त मंत्रालय एलपीजी की कम वसूली की भरपाई के लिए कर सकता है। 2024-25 में उद्योग को एलपीजी की बिक्री पर कुल नुकसान 40,500 करोड़ होने का अनुमान है। शुल्क वृद्धि के साथ खुदरा रसोई गैस के 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

8.35 लाख करोड़ की बन सकती है हर कंपनी
अमेरिकी शॉर्ट सेलर वाइसरॉय रिसर्च के आरोपों के बीच वेदांता लि. के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, कंपनी का आकार दोगुना करने के लिए 3डी रणनीति यानी डिमर्जर, विविधीकरण और डी-लिवरेजिंग बनाई गई है। डिमर्जर के बाद हर कारोबार 8.35 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वेदांता की आर्थिक स्थिति मजबूत है।
विज्ञापन

टीसीएस देगी 11 रुपये का लाभांश, मुनाफा 6% बढ़ा
टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस को 2025-26 की पहली तिमाही में 12,760 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। 2023-24 की समान तिमाही के 12,040 करोड़ रुपये की तुलना में यह लाभ 5.98 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने प्रति शेयर 11 रुपये लाभांश देने की घोषणा की है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने संचालन से 63,437 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। सालाना आधार पर यह 1.31% कम है। परिणाम से पहले कंपनी का शेयर मामूली गिरकर 3,382.30 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीने में शेयर 20.41 फीसदी, एक साल में 13.15% और इस साल यानी एक जनवरी से अब तक 17.45 फीसदी गिरा है। कर्मचारियों की संख्या 6,000 बढ़कर 6,13,069 हो गई है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को दिया 10 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गैर-डॉलर मुद्राओं में व्यापार करने वाले सभी ब्रिक्स देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह के कदम वाशिंगटन की अपनी आर्थिक और भू-राजनीतिक कार्रवाइयों से प्रेरित हैं। ब्रिक्स के सदस्य भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान हैं।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि रूस, ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों पर अमेरिकी प्रतिबंधों और स्विफ्ट प्रतिबंधों ने डॉलर आधारित भुगतान को अवरुद्ध कर दिया है। इससे भारत और चीन जैसे देशों को रूस के साथ स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसमें कहा गया है कि ट्रम्प इस तथ्य की अनदेखी कर रहे हैं कि यह अमेरिका की कार्रवाइयां ही थीं, जिन्होंने देशों को सबसे पहले डॉलर के विकल्प तलाशने के लिए मजबूर किया। स्विफ्ट एक वैश्विक संदेश प्रणाली है जो दुनिया भर के बैंकों के बीच भुगतान निर्देशों को प्रसारित करती है। स्विफ्ट 200 से अधिक देशों में 11,000 से अधिक बैंकों को जोड़ता है और इसे व्यापार-संबंधी भुगतानों के लिए एक तटस्थ मंच के रूप में डिजाइन किया गया है। 

एपीसीआरडीए और एनएबीएफआईडी ने अमरावती के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता 
आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपीसीआरडीए) ने अमरावती में लेनदेन सलाहकार सेवाओं (टीएएस) के लिए राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा वित्त पोषण एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में हुआ। इस समझौते का उद्देश्य ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक मजबूत वित्तीय खाका तैयार करना है। 

एनएबीएफआईडी एक रणनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य करेगा और राजधानी क्षेत्र में प्रमुख परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित वित्तीय रणनीतियों और कार्यान्वयन मॉडल तैयार करने में मदद करेगा।

दवा कंपनी वॉकहार्ट ने छोड़ा अमेरिकी जेनेरिक कारोबार का साथ 
मुंबई स्थित दवा कंपनी वॉकहार्ट ने घाटे में चल रहे अमेरिकी जेनेरिक कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि अकेले वित्त वर्ष 2025 में जेनेरिक कारोबार को लगभग 8 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब वह मधुमेह के लिए  एंटीबायोटिक्स और जैविक दवाओं के क्षेत्र में नई दवाओं की खोज पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसमें कहा गया कि अकेले वित्त वर्ष 2025 में जेनेरिक कारोबार को लगभग 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ।

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक और श्रीराम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया
 भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक और श्रीराम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर ग्राहकों को सावधि ऋण देते समय भारत में विदेशी निवेश से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए 4.88 लाख रुपये के जुर्माना लगाया है। वहीं, "भारतीय रिजर्व बैंक (डिजिटल ऋण) निर्देश, 2025" के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed