फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Updates: रिलायंस में ईरा बिंद्रा को मिला अहम पद; एलआईसी म्यूचुअल फंड ला सकती है आईपीओ

Sat, 14 Dec 2024 04:59 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Dec 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

ईरा बिंद्रा को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) पीपुल और टैलेंट विभाग (मानव संसाधन विभाग) का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। बिंद्रा मेडट्रॉनिक, यूएसए में एक प्रतिष्ठित करियर के बाद रिलायंस से जुड़ी हैं। मेडट्रॉनिक में उन्होंने मानव संसाधन प्रमुख और वैश्विक क्षेत्रों की उपाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया है। विविध उद्योगों में व्यापक वैश्विक अनुभव के साथ, बिंद्रा रिलायंस में विशेषज्ञता का खजाना लेकर आई हैं। वे जीई जैसी प्रमुख फॉर्च्यून 100 कंपनियों में नेतृत्व की भूमिकाओं में शामिल रही हैं। उन्होंने भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, एशिया और लैटिन अमेरिका सहित विकासशील और विकसित बाजारों में जटिल कारोबारी माहौल में सफलतापूर्वक काम किया है।

विज्ञापन


ईरा बिंद्रा, फोटो: एएनआई।

प्रत्यक्ष बिक्री वाली 17 कंपनियों को मिला नोटिस
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने डायरेक्ट सेलिंग यानी प्रत्यक्ष बिक्री नियम का उल्लंघन करने वाली 17 कंपनियों को नोटिस भेजा है। इनमें से 13 संस्थाओं की जांच की जा रही है। तीन के जवाब का इंतजार हो रहा है। सीसीपीए ने जिन कंपनियों को नोटिस भेजा है उनमें विहान डायरेक्ट सेलिंग (इंडिया) (क्यूनेट ग्रुप, हांगकांग की सब-फ्रेंचाइजी), ट्रिपटेल्स, ओरिएन्स ग्लोबल मार्केटिंग, जेनेसा वेलनेस, ऑर्गोलाइफ सॉल्यूशंस, ओरिफ्लेम इंडिया और जंक्चर मार्केटिंग आदि शामिल हैं। इन पर आरोप है कि कुछ धोखाधड़ी करने वाली संस्थाएं मनी सर्कुलेशन योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्ट सेलिंग मॉडल का दुरुपयोग करती हैं।

विज्ञापन

एलआईसी म्यूचुअल फंड ला सकती है आईपीओ
एलआईसी म्यूचुअल फंड आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने कहा, जब उसका एसेट अंडर मैनेजमेंट एक लाख करोड़ रुपये हो जाएगा तब वह इसकी योजना बनाएगी। अभी 38,000 करोड़ रुपये है। कंपनी को वित्त वर्ष 2026 तक इस लक्ष्य को पाने का इरादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed