{"_id":"6399157cc24e1c1f2112d9e9","slug":"business-news-paytm-will-buy-back-shares-worth-850-crores-sbi-increases-interest-on-fd-by-0-65-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Share Buybacks: पेटीएम 850 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी, एसबीआई ने एफडी पर 0.65 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm Share Buybacks: पेटीएम 850 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी, एसबीआई ने एफडी पर 0.65 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज
Wed, 14 Dec 2022 10:09 AM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:09 AM IST
सार
Paytm Stock Price Today: कंपनी ने कहा कि यह बायबैक 810 रुपये प्रति शेयर से अधिक की कीमत पर नहीं होगा। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से कंपनी का यह पहला बायबैक ऑफर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : play.google.com
विस्तार
नई दिल्ली। पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने 850 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। शेयरों की वापस खरीद ओपन मार्केट के जरिये होगी। कंपनी ने कहा कि यह बायबैक 810 रुपये प्रति शेयर से अधिक की कीमत पर नहीं होगा। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से कंपनी का यह पहला बायबैक ऑफर है।
एसबीआई ने एफडी पर 0.65 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 0.65 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने वेबसाइट पर कहा, दो करोड़ तक के जमा पर एक से दो साल के एफडी पर 6.10 के बजाय 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। नई दर 13 दिसंबर से लागू है। संशोधन के बाद अब 211 दिन से एक साल के जमा पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 22 अक्तूबर को बैंक ने एफडी पर 0.80 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया था। एजेंसी
टाटा मोटर्स जनवरी से 2 फीसदी बढ़ाएगी दाम
टाटा मोटर्स जनवरी से वाणिज्यिक वाहनों के दाम दो फीसदी तक बढ़ाएगी। कीमतों में वृद्धि मॉडल और संस्करण के अनुसार होगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का ज्यादातर भार खुद पर ले रही है। लेकिन, कुल लागत में तीव्र वृद्धि से उसे वाहनों की कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। एजेंसी
विज्ञापन
गोल्ड ईटीएफ से 195 करोड़ रुपये की निकासी
निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) से नवंबर में 195 करोड़ की शुद्ध निकासी की। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, अक्तूबर में इस श्रेणी में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था और सितंबर में यह आंकड़ा 330 करोड़ रुपये था।
पांच साल में 80 स्टार्टअप कंपनियां ला सकती हैं आईपीओ
देश में अगले पांच साल में 100 से अधिक परिपक्व, बड़े स्तर पर लाभ कमाने वाले या मुनाफे की राह पर बढ़ रही स्टार्टअप कंपनियां देखने को मिलेंगी। इनमें 80 स्टार्टअप आईपीओ ला सकती हैं।
रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने रिपोर्ट में कहा, अब तक 20 स्टार्टअप कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं। भारत में 3,900 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण में प्रौद्योगिकी या नई पीढ़ी की कंपनियों का हिस्सा मात्र एक फीसदी है।