फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Hindi InterGlobe Aviation will challenge tax demand, CDSL demat account crosses Rs 10 crore

Business News Hindi: इंटरग्लोब एविएशन कर मांग को देगी चुनौती, सीडीएसएल का डीमैट खाता 10 करोड़ पार

Thu, 23 Nov 2023 07:03 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 07:03 AM IST
सार

शेयर बाजारों में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से सीडीएसएल के डीमैट खातों की संख्या इस माह 10 करोड़ के पार पहुंच गई है। कंपनी ने 1999 में परिचालन शुरू किया था।

विज्ञापन
Business News Hindi InterGlobe Aviation will challenge tax demand, CDSL demat account crosses Rs 10 crore
इंडिगो एयरलाइन

विस्तार

इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन 1,666 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को चुनौती देगी। कंपनी ने बुधवार को कहा, आकलन वर्ष 2016-17 के लिए 739.68 करोड़ और आकलन वर्ष 2017-18 के लिए 927.03 करोड़ की मांग की थी।

विज्ञापन


सीडीएसएल का डीमैट खाता 10 करोड़ पार

शेयर बाजारों में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से सीडीएसएल के डीमैट खातों की संख्या इस माह 10 करोड़ के पार पहुंच गई है। कंपनी ने 1999 में परिचालन शुरू किया था। सीडीएसएल ने कहा, सक्रिय खातों के मामले में यह सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। 
विज्ञापन


अदाणी ग्रीन: रोबोट से सौर ऊर्जा परिचालन

अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. सौर मॉड्यूल के रखरखाव और पानी की खपत कम करने के लिए अब जलमुक्त रोबोटिक सफाई प्रणाली का इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी के सीईओ अमित सिंह ने कहा, यह रोबोट पर्यावरण के अनुकूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी: फेसलेस व्यवस्था शुरू होने में अभी लगेगा और समय

जीएसटी के तहत कर रिटर्न के आकलन को लेकर करदाता और अधिकारी के आमने-सामने आए बिना जांच (फेसलेस) व्यवस्था शुरू करने में कुछ समय लग सकता है।

जीएसटी नेटवर्क के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह ने कहा, इसे प्रभावी बनाने के लिए नीतिगत स्तर पर कुछ बदलावों की जरूरत होगी। इसके लिए कुछ समय लग सकता है।

फेसलेस आकलन की व्यवस्था सबसे पहले आयकर विभाग ने शुरू की थी। बाद में सीमा शुल्क विभाग ने इसे अपनाया। इसमें दस्तावेज को भौतिक रूप से पेश करने की जरूरत नहीं होती। जीएसटी एक जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। 

अगले तीन साल में 2,000 लोगों को नौकरी देगी यूएसटी

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी यूएसटी ने हैदराबाद के इंटरनेशनल टेक पार्क में एक नई उन्नत सुविधा खोली है। कंपनी की योजना तीन वर्षों में अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर चार हजार करने की है। अभी कमर्चारियों की संख्या 2,000 है।

हैदराबाद के इंटरनेशनल टेक पार्क में 1.18 लाख वर्ग फुट में फैली इस सुविधा में दूरसंचार, हाईटेक, खुदरा व बीमा सहित कई क्षेत्रों में अनुसंधान संबंधी काम किए जाएंगे। यह देश में इसका चौथा विकास केंद्र है।


16 फीसदी से कम रहेगी एनबीएफसी की वृद्धि दर

आरबीआई की ओर से असुरक्षित खुदरा कर्ज पर लगाम लगाने का असर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर पड़ेगा। क्रिसिल रेटिंग ने बुधवार को कहा, चालू वित्त वर्ष में एनबीएफसी क्षेत्र की वृद्धि दर 16-18 फीसदी से कम रह सकती है। अगले वित्त वर्ष में खुदरा ऋण क्षेत्रों में निरंतर मजबूत मांग के कारण इस क्षेत्र का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 14-17 फीसदी बढ़ सकता है। क्रिसिल ने कहा, आरबीआई की घोषणा के बाद एनबीएफसी अपनी रणनीति में बदलाव करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed