{"_id":"5ebe718c2ddcfc5fe33ad525","slug":"bumper-grains-can-provide-relief-to-the-country-10-46-metric-ton-be-more-crop-than-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर अनाज से मिल सकती है देश को राहत, पिछले साल से 10.46 मीट्रिक टन ज्यादा होगी फसल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बंपर अनाज से मिल सकती है देश को राहत, पिछले साल से 10.46 मीट्रिक टन ज्यादा होगी फसल
Fri, 15 May 2020 04:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 15 May 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच देश के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फसल वर्ष 2019-20 में अनाज उत्पादन के रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। ऐसे में अगर फसल वर्ष 2018-19 से तुलना की जाए तो इस बार 10.46 मीट्रिक टन अधिक अनाज का उत्पादन हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल कृषि मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान 2019-20 के फसल वर्ष में रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन छूने का है, जो लगातार चौथे वर्ष देश में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
2019-20 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) के दौरान चावल, गेहूं, मोटे अनाज, तिलहन और कपास में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है।
तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए, मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन है, जो 2018-19 के दौरान मिले 285.21 मीट्रिक टन अनाज के उत्पादन की तुलना में 10.46 मीट्रिक टन अधिक है।
विज्ञापन
इस साल चावल का उत्पादन रिकॉर्ड 117.94 मीट्रिक टन और गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 107.18 मीट्रिक टन होने का अनुमान है।