फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget: Preparations to increase tourism in Lakshadweep and island groups, emphasis on infrastructure

Budget: लक्षद्वीप समेत द्वीप समूहों की सूरत बदलने की तैयारी, बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर जोर

Thu, 01 Feb 2024 02:07 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

मोदी सरकार ने अंतरिम बजट संसद में पेश कर दिया है। जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घेरलू पर्यटन को बढ़ाने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीप समूहों के विकास पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप और अन्य द्वीप समूहों में यातायात सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
Budget: Preparations to increase tourism in Lakshadweep and island groups, emphasis on infrastructure
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई परियोजनाओं का जिक्र किया है। बजट भाषण में रेलवे से लेकर पर्यटन को बढ़ावा देने तक पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घेरलू पर्यटन के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह पर खरा उतरने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीप समूहों के विकास पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप और अन्य द्वीप समूहों में यातायात सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। पर्यटन अवसंरचना, पत्तन संपर्क और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं की शुरूआत की जाएंगी। जिससे न केवल पर्यटन में बढ़ोतरी होगी बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


भारत में पर्यटन का दायरा बहुत बढ़ा- सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि जी20 बैठकों के दौरान दुनियाभर के लोगों ने भारत की विविधता को बेहद करीब से देखा है। हमारा देश पर्यटन के लिए एक बड़ा स्थान बनकर सामने उभरा है। साथ ही कहा कि मध्यम वर्ग भी अब पर्यटन के लिए जाने लगा है। वे अब नए-नए स्थानों के बारे में जानने की रूचि करता है। पर्यटन का दायरा बहुत बढ़ा है। पर्यटन को सुदृढ़ करने के लिए विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग की जाएगी। साथ ही पर्यटन केन्द्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर रेटिंग देने के लिए फ्रेमवर्क बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यकलापों का वित्तपोषण करने के लिए राज्यों को मैचिंग आधार पर ब्याज मुक्त दीर्घावधि ऋण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मालदीव विवाद के बीच घेरलू द्वीप समूहों के विकास पर जोर
बता दें हाल ही में लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। पीएम मोदी का घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की बात पड़ोसी द्वीप देश मालदीव को रास नहीं आई। पीएम मोदी के पोस्ट पर मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद भारत और मालदीव के संबंधों में खटास पैदा हुई थी। हालांकि मालदीव के मंत्रियों ने अपनी टिप्पणियों को सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दिया था। अंतरिम बजट में लक्षद्वीप और द्वीप समूहों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed