फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   budget bring relief to middle class and industry President Murmu gave indications through his speech

Budget 2024 : मध्य वर्ग-उद्योग के लिए राहत लेकर आएगा आम बजट; राष्ट्रपति के अभिभाषण से मिले अहम संकेत

Fri, 28 Jun 2024 06:35 AM IST
शिव शरण शुक्ला हिमांशु मिश्र
हिमांशु मिश्र Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 28 Jun 2024 06:35 AM IST
सार

आम चुनाव के नतीजे सरकार के लिए राहत भरे नहीं रहे हैं। सरकार को मध्य वर्ग की उदासीनता का सियासी नुकसान उठाना पड़ा है। तीन महीने बाद ही हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। सरकार अब सभी वर्गों को साधना चाहती है।

विज्ञापन
budget bring relief to middle class and industry President Murmu gave indications through his speech
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अगले महीने के अंतिम सप्ताह में पेश होने वाले  बजट के जरिए मध्य वर्ग और उद्योग जगत को राहत मिलने के आसार हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से संकेत मिले हैं कि सरकार की योजना जहां विकास दर में तेजी लाने के लिए आर्थिक सुधारों का सिलसिला तेज करने का है, वहीं बचत बढ़ाने के उपाय करके मध्य और निम्न मध्यम वर्ग को साधने की है। उद्योग को भी बड़ी राहत की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


मध्य और निम्न मध्य वर्ग के लिए तीन प्रस्ताव सरकार के पास लंबित
पहला-नई कर व्यवस्था ला कर राहत देने की योजना। दूसरा-आय कर की धारा 80 सी के तहत छूट की सीमा 1.5 लाख से बढ़ा कर दो लाख करना और तीसरा-होम लोन के ब्याज दर पर राहत देना। इनमें होम लोन के ब्याज दर पर राहत मामले में बीती सरकार में ही सहमति बन गई थी। हालांकि किन्हीं कारणों से इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


आखिर क्यों याद आया मध्य वर्ग?
आम चुनाव के नतीजे सरकार के लिए राहत भरे नहीं रहे हैं। सरकार को मध्य वर्ग की उदासीनता का सियासी नुकसान उठाना पड़ा है। तीन महीने बाद ही हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। सरकार अब सभी वर्गों को साधना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचत नहीं होने की आम शिकायत
बढ़ती महंगाई के कारण बचत नहीं हो पा रही है। मध्य और निम्न मध्य वर्ग होम लोन की ईएमआई, बच्चों की बढ़ती ट्यूशन फीस के कारण बचत करने में परेशानी महसूस कर रहा है।


राष्ट्रपति ने बड़े फैसलों की कही बात
बजट में राहत और आर्थिक सुधार के संकेत अभिभाषण से भी मिले। मुर्मू ने कहा कि आगामी बजट भविष्यदर्शी दस्तावेज होगा। सभी सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रावधान होगा। बजट में सरकार की ओर से ऐसे कई बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले लिए जाएंगे जिससे सरकार की दूरगामी नीति और भविष्यकी दूरदर्शिता नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed