फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2025 FM removes import duties on 25 critical minerals

Budget 2025: 12 महत्वपूर्ण खनिजों से केंद्र सरकार ने हटाया आयात शुल्क, देखें लिस्ट

Sat, 01 Feb 2025 01:05 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

Budget 2025: उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन  बैटरी निर्माण के लिए 35 और मोबाइल फोन बैटरी निर्माण के लिए 28 पूंजीगत वस्तुओं को सूची में जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इससे भारत में लिथियम-आयन बैटरियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
Budget 2025 FM removes import duties on 25 critical minerals
Union Budget 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक जैसे 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर आयात शुल्क हटाने की घोषणा की है। शनिवार को अपने लगातार आठवें बजट को पेश करते हुए  वित्त मंत्री ने कहा, मैं 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी हटाने और दो अन्य पर इसे कम करने का प्रस्ताव करती हूं। इससे इन खनिजों के प्रसंस्करण और शोधन को बढ़ावा मिलेगा तथा इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए इनकी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।"
विज्ञापन


इसके अलावा, उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन  बैटरी निर्माण के लिए 35 और मोबाइल फोन बैटरी निर्माण के लिए 28 पूंजीगत वस्तुओं को सूची में जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इससे भारत में लिथियम-आयन बैटरियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा, अब मैं कोबाल्ट पाउडर और वेस्ट, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, लेड, जिंक और 12 अन्य महत्वपूर्ण खनिजों पर पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी हटाने का प्रस्ताव करती हूं। इससे विनिर्माण के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज निर्माण की लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने जहाज निर्माण के लिए कच्चे माल, घटकों, उपभोग्य सामग्रियों और पार्ट्स पर मूल सीमा शुल्क (BCD) में छूट को अगले 10 वर्षों तक जारी रखने का प्रस्ताव रखा। इसी तरह, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए शिप ब्रेकिंग उद्योग के लिए भी यही छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, 'मेक इन इंडिया' नीति के अनुरूप और उल्टे शुल्क ढांचे  को ठीक करने के लिए, उन्होंने इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर सीमा शुल्क को 10% से बढ़ाकर 20% करने और ओपन सेल एवं अन्य घटकों पर इसे घटाकर 5% करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने घरेलू मूल्य संवर्धन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 'वेट ब्लू लेदर' पर मूल सीमा शुल्क को पूरी तरह से हटाने का भी प्रस्ताव दिया।


सीतारमण ने यह भी प्रस्ताव रखा कि एक से अधिक उपकर (सेस) या अधिभार (सरचार्ज) नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने 82 टैरिफ लाइनों पर लगने वाले सामाजिक कल्याण उपकर को भी समाप्त करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed