फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024: Which Finance Minister gave the longest budget speech, which minister finished in just 800 words

Budget 2024: किस वित्त मंत्री ने दिया सबसे लंबा बजट भाषण, किसने महज 800 शब्दों में ही निपटा दी अपनी स्पीच

Thu, 01 Feb 2024 05:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Feb 2024 05:57 AM IST
सार

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2021 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2020 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा था।

विज्ञापन
Budget 2024: Which Finance Minister gave the longest budget speech, which minister finished in just 800 words
Budget 2024 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करने वाली हैं। इस साल आम चुनाव होने की वजह से यह अंतरिम बजट होगा। चुनाव के बाद जब नई सरकार कार्यभार संभालेगी तब पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ने 2023-24 के में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का खासा ख्याल रखा था। उस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि नौ साल बाद टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा की गई थी। सीतारमण ने पिछली बार अपना सबसे छोटा बजट भाषण भी। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सिर्फ 87 मिनट का बजट भाषण पढ़ा। निर्मला सीतारमण के ही नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का भी रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

सबसे लंबा बजट भाषण किस वित्त मंत्री ने दिया?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2021 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2020 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा था। उनसे पहले सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था। उनका 2014 का बजट भाषण 2 घंटे 10 मिनट लंबा था।

विज्ञापन

आइए जानते हैं पिछले सालों में निर्मला सीतारमण का सबसे लंबा भाषण और किस नेता ने अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया है...

विज्ञापन
विज्ञापन
  • साल 2019 में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था। उस भाषण के साथ, उन्होंने सबसे लंबे बजट संबोधन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दो घंटे 17 मिनट तक बोली थीं।

  • अगले साल, उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए दो घंटे 42 मिनट तक बात की। और वह पूरा भाषण भी नहीं था! स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण जब उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा, तो उनके पास दो पेज बचे थे।

  • 2021-22 में उनका बजट भाषण 100 मिनट लंबा था। वहीं निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के बजट में कुल डेढ़ घंटे ही बोली थीं। 

निर्मला सीतारमण से पहले जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण

निर्मला सीतारमण से पहले भाजपा नेता जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड था। 2003 में उन्होंने 2 घंटे 15 मिनट का बजट पेश किया था। 

हीरूभाई एम पटेल  ने सबसे छोटा बजट भाषण दिया था

स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था। उन्होंने केवल 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण दिया था।

Budget 2024: Which Finance Minister gave the longest budget speech, which minister finished in just 800 words
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई। - फोटो : amarujala.com

मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया

अब तक मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया है। इसके बाद पी चिदंबरम ने नौ बार, प्रणव मुखर्जी ने भी 9 बार, यशवंत राव चह्वाण ने 7 बार, सीडी देशमुख ने 7 बार, यशवंत सिन्हा ने 7 बार, मनमोहन सिंह ने 6 बार और टीटी कृष्णमाचारी ने भी 6 बार आम बजट पेश किया।

1947 से लेकर अभी तक कुल कितनी बार बजट पेश हो चुका है?

1947 से लेकर के अभी तक कुल 91 बार आम बजट पेश किया जा चुका है, जिसमें सामान्य और अंतरिम दोनों शामिल हैं। अब तक 67 सामान्य वार्षिक बजट और 14 अंतरिम बजट पेश किया जा चुका है, जबकि 4 मौकों पर विशेष बजट पेश किए गए हैं।

Budget 2024: Which Finance Minister gave the longest budget speech, which minister finished in just 800 words
Union Budget 2023-24 - फोटो : amarujala.com

1951 से अभी तक कुल कितने वित्त मंत्री बजट को पेश कर चुके हैं? 

नौ वित्तमंत्री बजट को 1951 से लेकर के मई 2019 तक पेश कर चुके हैं। इनके नाम हैं...

  • सीडी देशमुख (1951-57)

  • मोरारजी देसाई (1959-64, 1967-70)

  • वाई बी चह्वाण (1971-75)

  • वीपी सिंह (1985-1987)

  • मनमोहन सिंह (1991-96)

  • यशवंत सिन्हा (1998-2004)

  • पी. चिदंबरम (1996-98, 2004-09, 2013-14)

  • प्रणब मुखर्जी (1982-85, 2009-13)

  • अरुण जेटली (2014-19)

  • पीयूष गोयल (2019)

  • निर्मला सीतारमण (2019-2023)
    *इनके अलावे पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश कर चुके हैं।

Budget 2024: Which Finance Minister gave the longest budget speech, which minister finished in just 800 words
Union Budget 2023-24 - फोटो : amarujala.com

शब्दों के लिजाज से किसका बजट भाषण सबसे लंबा था? 

मनमोहन सिंह द्वारा 1991 में दिया गया बजट भाषण सबसे लंबा था। यह 18700 शब्दों का था। इसके बाद यशवंत सिन्हा का भाषण था, जो 15700 शब्दों का था। 

सबसे छोटा भाषण किस वित्त मंत्री का था?

सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण वाई बी चह्वाण का था, जो केवल 9300 शब्दों का था। दूसरे स्थान पर सबसे छोटा भाषण मोरारजी देसाई ने 10 हजार शब्दों का पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed