फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman talks about sectors and development Roadmap for Viksit B

Budget 2024: PMAY के अगले चरण में तीन करोड़ घरों से छत सौर ऊर्जा मिशन तक, सीतारमण ने बताईं विकास योजनाएं

Thu, 01 Feb 2024 11:54 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 01 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

वित्त मंत्री ने विकास से जुड़े कई बिंदुओं पर अहम एलान किए हैं। इनमें किसानों से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भी कई बड़े एलान हैं।

विज्ञापन
Budget 2024 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman talks about sectors and development Roadmap for Viksit B
Amritkaal, Nirmala Sitharaman, Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया। चूंकि यह चुनावी साल है, इसलिए इस बार सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया है। 2024 के आम चुनाव के बाद सरकार अपने इस विजन को आगे बढ़ाने का काम शुरू करेगी। इस बीच वित्त मंत्री ने विकास से जुड़े कई बिंदुओं पर अहम एलान किए हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भी कई बड़े एलान हैं।
विज्ञापन

1.  जिलों में विकास
महत्वाकांक्षी जिलों को विकास यात्रा में शामिल किया जाएगा।

2. पूर्वोत्तर
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में पूर्वोत्तर के लिए अहम एलान किए। उन्होंने कहा कि लोगों को भारत की विकास यात्रा का अहम अंग बनाया जाएगा।

3. पीएम आवास योजना-ग्रामीण
सीतारमण ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के अगले चरण का एलान करते हुए कहा कि इसके तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. छत सौर ऊर्जा
वित्त मंत्री ने पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्योदय योजना से जुड़ा बड़ा एलान करते हुए कहा कि इस योजना पर जल्द काम तेज होगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपये की बचत होगी।

5. ई-व्हीकल की चार्जिंग
वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना होगी। इससे वेंडरों को बड़े पैमाने पर काम मिलेगा। 

6. मध्यमवर्ग के लिए आवास
मध्यमवर्ग के लिए योजना बनेगी। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा।
विज्ञापन

7. स्वास्थ्य
सीतारमण ने एलान किया कि सरकार मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का ही इस्तेमाल करते हुए और मेडिकल कॉलेज बनाएगी। 

8. सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को इसका टीका लगाया जाएगा।

9. मातृत्व और बाल विकास
इसके लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा। 

10. आयुष्मान भारत
सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

11. कृषि-किसान
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिला है और 10 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं। उपज के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी योजनाओं पर काम हो रहा है। हम कृषि उपज होने के बाद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करेंगे। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मत्स्य संपदा को भी मजबूत किया जा रहा है। सी-फूड का उत्पादन दोगुना है। मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख नए अवसरों को उत्पन्न किया जाएगा। पांच समेकित एक्वा पार्क बनाए जाएंगे।

12. लखपति दीदी 
नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं। उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। हमने तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed