फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024: Nirmala complete discussions with representatives of various sectors, now budget will be prepared

Budget 2024: वित्त मंत्री ने विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ पूरा किया विचार-विमर्श, अब तैयार होगा बजट

Sun, 07 Jul 2024 02:54 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 07 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

 वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए 19 जून से शुरू हुआ, बजट-पूर्व परामर्श 5 जुलाई 2024 को समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Budget 2024: Nirmala complete discussions with representatives of various sectors, now budget will be prepared
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ - फोटो : pti

विस्तार

केंद्रीय बजट 2024-25 का बजट तैयार किया जाना है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट तैयार करने की प्रक्रिया के तहत उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को अपना सातवां बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा, जो 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का एक प्रभावी दस्तावेज होगा।" उन्होंने यह भी कहा था कि आगामी बजट सत्र में कई ऐतिहासिक कदम और बड़े आर्थिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।" 
विज्ञापन


वहीं वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए 19 जून से शुरू हुआ, बजट-पूर्व परामर्श 5 जुलाई 2024 को समाप्त हुआ। इस व्यक्तिगत परामर्श के दौरान, 10 हितधारक समूहों के 120 से अधिक आमंत्रितों ने बैठकों में भाग लिया। इस बैठक में किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र, रोजगार और कौशल, एमएसएमई, व्यापार और सेवाएं, उद्योग, अर्थशास्त्री, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार, साथ ही बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में की थी। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और व्यय सचिव टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम सचिव तुहिन के पांडे, वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी और राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा सहित अन्य शामिल हुए।


परामर्श के बाद सीतारमण ने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया कि केंद्रीय बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी साथ ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed