फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024: FM Nirmala Sitharaman presented the sixth consecutive budget, know the announcements in 10 points

Budget 2024: 'एक करोड़ लोगों को कर लाभ, एक लाख करोड़ रुपये का कोष; 10 प्वाइंट्स में समझें बजट में हुए एलान

Thu, 01 Feb 2024 05:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया लगातार छठा बजट पेश कर इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की बराबरी कर ली है। इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने कई ऐसे एलान किए हैं जिससे सरकार की भविष्य की प्लानिंग की झलक मिलती है। आइए 10 प्वाइंट्स में समझते हैं वित्त मंत्री बजट में हुए 10 अहम एलान।

विज्ञापन
Budget 2024: FM Nirmala Sitharaman presented the sixth consecutive budget, know the announcements in 10 points
बजट 2024 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया लगातार छठा बजट पेश कर इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की बराबरी कर ली है। वित्त मंत्री ने इस बार अंतरिम बजट पेश किया है, क्योंकि इस साल आम चुनाव होने हैं। इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने कई ऐसे एलान किए हैं जिससे सरकार की भविष्य की प्लानिंग की झलक मिलती है।

विज्ञापन

आइए 10 प्वाइंट्स में समझते हैं अंतरिम बजट में हुए 10 अहम एलान

  1. बुनियादी ढांचा के विकास के लिए पूंजीगत व्यय 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये किया गया। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत होगा।
  2. विज्ञापन
  3. प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष करों की मौजूदा दरों को बरकरार रखा गया। पिछले 10 साल के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह तिगुना, रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. वित्त वर्ष 2009-10 तक की अवधि से जुड़ी 25 हजार रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लिया जाएगा। वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक की 10 हजार रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लिया जाएगा। इससे करीब एक करोड़ करदाता लाभान्वित होंगे।
  6. सरकारी संपत्ति कोष अथवा पेंशन कोष की ओर से किए गए निवेश, स्टार्टअप के लिए कर लाभ 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया। आईएफएससी इकाईयों की कुछ आय पर कर रियायत को भी एक साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 किया गया।
  7. खुदरा व्यवसायों के अनुमानित कराधान के लिए कारोबार सीमा को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया गया। पेशेवरों के लिए अनुमानित कराधान सीमा को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये किया गया।
  8. घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट आयकर दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत की गई। विनिर्माण क्षेत्र की नई कंपनियों के लिए कॉरपोरेट आयकर कर दर 15 प्रतिशत की गई।
  9. वित्त वर्ष 2024-25 में उधारी के अलावा कुल प्राप्तियां तथा कुल व्यय क्रमश: 30.80 लाख करोड़ रुपये और 47.66 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान। कर प्राप्तियां 26.02 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना।
  10. वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दिनांकित प्रतिभूतियों के जरिए सकल तथा शुद्ध बाजार उधारी क्रमश: 14.13 लाख करोड़ रुपये और 11.75 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान।
  11. 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के साथ एक लाख करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा। कोष से दीर्घकालिक वित्त पोषण या पुनर्वित्तपोषण कम या शून्य ब्याज दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  12. पीएम-आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अगल पांच वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का लक्ष्य लिया जाएगा। छत पर सौर प्रणाली लगाने से एक करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली प्राप्त करेंगे। 

अंतरिम बजट 2024 में ये अहम एलान भी किए गए

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा में सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • पीएम गतिशक्ति के तहत तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा कार्यक्रमों की पहचान की गई है।
  • 40,000 सामान्य रेल डिब्बों को ‘वंदे भारत’ मानकों के अनुरूप बदला जाएगा।
  • वर्ष 2030 तक 100 मीट्रिक टन की कोयला गैसीकरण और तरलीकरण क्षमता स्थापित की जाएगी।
  • राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न पड़ावों से जुड़े सुधार के लिए 50 वर्ष के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये के प्रावधान का प्रस्ताव।
  • राज्यों के पूंजीगत व्यय के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण योजना कुल 1.3 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ इस वर्ष भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed