फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   British consultancy Cebr predicted India will become worlds sixth largest economy global economy to exceed 100 trillion for first time

Indian Economy: दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, नई रिपोर्ट में चीन को लेकर कही गई ये बड़ी बात

Mon, 27 Dec 2021 10:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

Global Economy To Exceed 100 Trillion For First Time: एक हालिया रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि दुनिया का आर्थिक उत्पादन अगले साल में पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा। इसके अलावा भारत 2023 तक दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान हासिल कर लेगी।
 

विज्ञापन
British consultancy Cebr predicted India will become worlds sixth largest economy global economy to exceed 100 trillion for first time
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI

विस्तार

एक हालिया रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि दुनिया का आर्थिक उत्पादन अगले साल में पहली बार 100 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि भारत 2023 तक दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान हासिल कर लेगी। ब्रिटेन की कंसल्टेंसी फर्म सेब्र ने कहा कि भारत अगले साल फ्रांस और फिर 2023 में ब्रिटेन को दुनिया की सबसे बड़ी छठीं अर्थव्यवस्था के तौर पर उसकी जगह लेने को तैयार है। 

विज्ञापन


2030 तक अमेरिका को पछाड़ सकता है चीन
ब्रिटिश कंसल्टेंसी फर्म सेब्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को अमेरिका को दुनिया में पहले स्थान की अर्थव्यवस्था के तौर पर पीछे छोड़ने में पहले अनुमान लगाए गए समय के मुकाबले ज्यादा वक्त लगेगा। इसमें अनुमान जताया गया है कि चीन साल 2030 में दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गौरतलब है कि यह आंकड़ा पिछले साल की वर्ल्ड इकोनॉमिक टेबल रिपोर्ट में लगाए गए अनुमान से 2 साल अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया कि जर्मनी 2033 में आर्थिक उत्पादन के मामले में जापान को पीछे छोड़ देगा। वहीं दूसरी ओर रूस साल 2036 तक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं और इंडोनेशिया 2034 में नौवें स्थान पर आ सकता है। 
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई सबसे बड़ी चुनौती 
रिपोर्ट में सेब्र के उप निदेशक डगलस मैकविलियम्स ने कहा कि मौजूदा समय में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं लगातार बढ़ती महंगाई से किस प्रकार निपटेंगी। महंगाई के प्रकोप को देखें तो यह अमेरिका में 6.8 फीसदी के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, इसके साथ ही ब्रिटेन, फ्रांस, जपान समेत चीन और भारत में महंगाई रिकॉर्ड बना रही है। डगलस के अनुसार, उम्मीद है कि कुछ चीजें इस बढ़ते महंगाई के आंकड़े को नियंत्रित करेंगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर दुनिया को 2023 या 2024 में मंदी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed