फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Brent Crude hits more than 3 year highs on global supply concerns by this year the price will cross 100 dollar

Brent Crude Price: ब्रेंट क्रूड के दाम 3 साल के शिखर पर पहुंचे, 100 डॉलर के पार पहुंच सकता है भाव

Mon, 17 Jan 2022 03:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Jan 2022 03:23 PM IST
सार

Brent Crude Prices Reached 3 Year's Peak:  क्रूड की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है। ब्रेंट का ये भाव बीते 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि इसी रफ्तार से कीमतों में तेजी जारी रही तो ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर को पार कर सकता है। 

 

विज्ञापन
Brent Crude hits more than 3 year highs on global supply concerns by this year the price will cross 100 dollar
क्रूड ऑयल - फोटो : iStock

विस्तार

क्रूड की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है। ब्रेंट का ये भाव बीते 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि इसी रफ्तार से कीमतों में तेजी जारी रही तो ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर को पार कर सकता है।

विज्ञापन


2023 तक 100 डॉलर के पार होगा
कच्चे तेल का भाव 86 डॉलर के ऊपर निकल चुका है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट की मानें तो जनवरी में यह लगातार दूसरी बार है जब ब्रेंट 86 डॉलर के ऊपर खुला है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का भाव भी 84 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि डब्ल्यूटीआई 14 और 16 जनवरी 2022 को 84 डॉलर के ऊपर निकला है। इसके अलावा लगातार दूसरी बार एमसीएक्स पर क्रूड का भाव 6200 के ऊपर निकला है। इस बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 तक क्रूड की कीमतें 100 डॉलर या ऊपर जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड के दामों में तेजी का कारण
ब्रेंट क्रूड के दामों में आ रही तेजी के कारणों की अगर बात करें तो बाजार से ओमिक्रॉन का डर कम हुआ है, ऐसे में मांग बढ़ी है लेकिन उत्पादन कम रहने का अनुमान है। मांग के मुताबिक ओपेक+ देश उत्पादन नहीं कर रहे हैं। वहीं रूस-यूक्रेन संकट का भी कीमतों पर असर है। यूएस का कहना है कि यूक्रेन सीमा पर रूस ने 1 लाख सैनिक उतारे हैं। यूएस में क्रूड इंवेंटरी गिरने से भी कीमतों में उछाल आना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed