फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bombay Shaving Company CEO advises freshers to work 18 hours a day

18 Hours Work: बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO ने फ्रेशर्स को दी दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह, जमकर हुए ट्रोल

Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 Aug 2022 09:10 PM IST
सार

बॉम्बे शेविंग कंपनी  के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने फ्रेशर्स को एक अनोखी सलाह दी है। जिसके बाद वे इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bombay Shaving Company CEO advises freshers to work 18 hours a day
18 घंटे काम करने की सलाह - फोटो : iStock

विस्तार

एक ओर जहां मोदी सरकार देश में चार दिन काम (फोर डे वर्किंग) की पॉलिसी लागू करने की योजना बना रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दे रहे हैं। एक या दो दिन 18 घंटे काम नहीं कम से कम 4 साल के लिए वो ऐसा करने की सलाह दे रहे हैं। उनकी इस सलाह पर किसी ने अमल किया हो या ना किया हो, लेकिन इतना जरूर हुआ है कि वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या दी सलाह
दरअसल, मंगलवार को सुबह-सुबह ही बॉम्बे शेविंग कंपनी  के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने फ्रेशर्स को काम के लिए पूर्ण रूप से खुद को समर्पित कर देने की बात कहते हुए कहा कि जब आपकी उम्र 22 साल हो और कंपनी में नई-नई नौकरी हो तो आपको काम में खुद को झोंक देना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए लिखा कि ऐसा करना फ्रेशर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अच्छा खाओ और फिट रहो, लेकिन कम से कम चार से पांच सालों तक दिन में 18 घंटों तक काम करो। धीरे-धीरे करके स्थिति बेहतर हो जाएगी। 
विज्ञापन


लोगों को नहीं रास आई सलाह, दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
इस सलाह के बाद शांतनु देशपांडे को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देकर अपनी नाजारगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी काम से बढ़कर है, इसकी बातों पर ध्यान मत दो वहीं, सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता देखकर शांतनु देशपांडे ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह को शाब्दिक रूप से इस तरह नहीं लिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed