{"_id":"66445fd3e8af794e6a083b2b","slug":"boeing-row-us-says-boeing-can-be-prosecuted-for-737-max-crashes-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boeing Row: बोइंग पर संकट गहराया, अमेरिका बोला- दो 737 मैक्स हादसों के लिए कंपनी पर चलाया जा सकता है मुकदमा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Boeing Row: बोइंग पर संकट गहराया, अमेरिका बोला- दो 737 मैक्स हादसों के लिए कंपनी पर चलाया जा सकता है मुकदमा
Wed, 15 May 2024 12:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 May 2024 12:40 PM IST
सार
अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने टेक्सास में एक संघीय अदालत को लिखे पत्र में कहा कि बोइंग ने एक समझौते के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण दुर्घटनाओं के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच साल पहले हुए दो अलग-अलग बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे में बोइंग पर मुकदमा चलाया जा सकता है। इन हादसों में 346 लोगों की जान गई थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने टेक्सास में एक संघीय अदालत को लिखे पत्र में कहा कि बोइंग ने एक समझौते के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण दुर्घटनाओं के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, बोइंग ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "हम मानते हैं कि हमने उस समझौते की शर्तों का सम्मान किया है।" बोइंग ने कहा है कि वह खुद का बचाव करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने अपने पत्र में कहा कि बोइंग ने अपने संचालन के दौरान अमेरिकी धोखाधड़ी कानूनों के उल्लंघन को रोकने और पता लगाने के लिए मौजूदा निर्देशों को लागू करने में विफल रहकर अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के उल्लंघन का मतलब है कि बोइंग पर दुर्घटनाओं से संबंधित संघीय कानून के किसी भी उल्लंघन के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है।
सरकार इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि मामले में कैसे आगे बढ़ना है। इस मामले में बोइंग को 13 जून तक जवाब देने का निर्देश दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने लॉयन एयर फ्लाइट 610 और इथोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 302 के दुर्घटनाग्रस्त होने में मारे गए लोगों के परिवारों से भी मिलने की योजना बनाई है।
दूसरी बोइंग एक समाचार एजेंसी को दिए बयान में कहा, "हम पूरी पारदर्शिता के साथ विभाग के साथ सहयोग करेंगे, जैसा कि हमने समझौते की पूरी अवधि में किया है। इसमें अलास्का एयरलाइंस 1282 दुर्घटना के बाद उनके सवालों के जवाब देना भी शामिल है।"