फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates: Crypto exchange Binance fined Rs 18.8 crore, EPFO added record members in April

Biz Updates: क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.8 करोड़ जुर्माना, ईपीएफओ ने अप्रैल में जोड़े रिकॉर्ड सदस्य

Fri, 21 Jun 2024 06:38 AM IST
मेघा झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:38 AM IST
सार

वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.82 करोड़ का जुर्माना लगाया है। वहीं ईपीएफओ ने अप्रैल में सारे रिकॉर्ड तोड सदस्य जोड़े हैं।

विज्ञापन
Biz Updates: Crypto exchange Binance fined Rs 18.8 crore, EPFO added record members in April
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.82 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


दरअसल बिनांस को 28 दिसंबर, 2023 को नोटिस जारी किया गया था। वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.82 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बिनांस को मनी लांड्रिंग के तहत एफआईयू के साथ पंजीकृत होना चाहिए था, लेकिन यह नहीं है। क्रिप्टो एक्सचेंज भारत से संचालित होता है। 
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अप्रैल में रिकॉर्ड 18.92 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह अप्रैल, 2018 के बाद सबसे अधिक है। इसमें 55.50 फीसदी सदस्यों की उम्र 18-25 वर्ष की है। सालाना आधार पर नए सदस्यों में 10 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में बिका 4.9% हिस्सा
 जनरल अटलांटिक और एशिया अपॉर्च्यूनिटीज ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 4.9 फीसदी हिस्सा बेच दिया है। यह हिस्सा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर थोक सौदे के तहत 1,004 करोड़ रुपये में बेचा गया है। शेयरों की बिक्री 786.46 से 787.88 रुपये के भाव पर हुई है।

केबीसी ग्लोबल को 167 करोड़ का ऑर्डर
रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी केबीसी ग्लोबल को पूर्वी अफ्रीका की सीआरजेई से दो करोड़ डॉलर (167 करोड़ रुपये) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर केबीसी की केन्याई सहायक कंपनी कार्डा इंटरनेशनल से मिला है। 2022-23 में कार्डा का 108 करोड़ राजस्व रहा है।


ब्रिटेन में टाटा स्टील के 1500 कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर 

टाटा स्टील के ब्रिटेन में पोर्ट टालबोट और वेल्स में लल्लनवर्न स्थित लगभग 1,500 कर्मचारी 8 जुलाई से "अनिश्चितकालीन हड़ताल" शुरू करेंगे। वे ऐसा टाटा स्टील की 2,800 नौकरियों में कटौती करने और अपने ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने की योजना के विरोध में करेंगे। कर्मचारियों के संगठन यूनाइट द यूनियन ने कहा कि 40 से अधिक वर्षों में यह पहली बार है कि ब्रिटेन में स्टीलवर्कर्स ने टाटा स्टील यूके के परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से हड़ताल का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed