{"_id":"6999b59ca25929d057099e90","slug":"biz-updates-business-news-share-market-news-banking-news-gov-policy-news-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: बिजली क्षेत्र पर 23 फरवरी को CAG का राष्ट्रीय सम्मेलन, केंद्र-राज्य के शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: बिजली क्षेत्र पर 23 फरवरी को CAG का राष्ट्रीय सम्मेलन, केंद्र-राज्य के शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल
Sat, 21 Feb 2026 07:09 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (CAG) 23 फरवरी को नई दिल्ली में बिजली क्षेत्र पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण क्षेत्रों में हालिया विकास और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
सीएजी कार्यालय के अनुसार, बिजली क्षेत्र के बदलते परिदृश्य, प्रमुख परियोजनाओं, व योजना और नियमन में केंद्र और राज्य सरकारों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता सीएजी के. संजय मूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रालय के सचिव, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के सचिव, केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (CERC) के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा एनटीपीसी, एनएचपीसी, एसईसीआई, पीएफसी, ग्रिड-इंडिया और पीजीसीआईएल जैसी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सीएमडी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन