डिजिटल मुद्रा: बिटक्वाइन, इथेरियम, डॉजक्वाइन, आदि में भारी उछाल, जानिए प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के दाम
वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार अब 5.61 फीसदी बढ़कर 1.55 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। सिर्फ बिटक्वाइन ही नहीं, आज दुनिया की अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी तेजी आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बिटक्वाइन की कीमत में आठ फीसदी से भी ज्यादा का उछाल आया। पिछले कुछ सत्रों से बिटक्वाइन की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। अमेजन क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में प्रवेश कर सकती है और आर्क इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट एलएलसी के कैथी वुड और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क की टिप्पणियों के बाद क्रिप्टोकरेंसी में उछाल देखने को मिल रहा है।
सिर्फ बिटक्वाइन ही नहीं, दुनिया की अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी तेजी आई है। इससे क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को फायदा हुआ है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार अब 5.61 फीसदी बढ़कर 1.55 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) 97.37 अरब डॉलर रही।
coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, जानें सुबह 11.15 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स-
- बिटक्वाइन - 8.18 फीसदी बढ़कर 40077.18 डॉलर हुई कीमत।
- इथेरियम - 5.05 फीसदी बढ़कर 2300.71 डॉलर हुई कीमत।
- टेथर - 0.01 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
- बाइनेंस क्वाइन - 3.08 फीसदी बढ़कर 313.66 डॉलर हुई कीमत।
- कार्डानो - 3.13 फीसदी बढ़कर 1.28 डॉलर हुई कीमत।
- एक्सआरपी - 2.83 फीसदी बढ़कर 0.6414 डॉलर हुई कीमत।
- यूएसडी क्वाइन - 0.03 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
- डॉजक्वाइन - 2.56 फीसदी बढ़कर 0.2059 डॉलर हुई कीमत।
- पोल्का डॉट - 4.95 फीसदी बढ़कर 14.33 डॉलर हुई कीमत।
- बाइनेंस यूएसडी - 0.03 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में प्रवेश कर सकती है अमेजन
इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के बाद दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की ओर से क्रिप्टोकरेंसी पर अच्छी खबर आई है। अमेजन क्रिप्टोकरंसी में भुगतान की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर सकती है। यानी ग्राहक अमेजन से शॉपिंग पर बिटक्वाइन और डॉजक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरंसी में भुगतान कर सकेंगे। दरअसल अमेजन अपनी प्रोडक्ट टीम में क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन करेंसी के विशेषज्ञ को हायर करने वाली है। ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल करेंसी को सुरक्षित भुगतान माना जाता है। कंपनी की पेमेंट्स एक्सेप्टेंस एंड एक्सपीरियंस टीम डिजिटल करंसी व ब्लॉकचेन स्ट्रैटेजी और प्रोडक्ट रोडमैप को डेवलप करने के लिए अनुभवी लीडर की तलाश कर रही है।
टेस्ला भी स्वीकार कर सकती है बिटक्वाइन में पेमेंट
हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि टेस्ला जल्द बिटक्वाइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करना शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब बिटक्वाइन माइनिंग में रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग होगा, तब ऐसा संभव होगा। अगर बिटक्वाइन की माइनिंग करने वाले लोग स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग करते हैं तो टेस्ला बिटक्वाइन से कार की खरीदारी की इजाजत दे सकती है। साथ ही मस्क ने यह भी कहा कि उन्होंने बिटक्वाइन, इथेरियम और डॉजक्वाइन में निवेश किया है।
जैक डॉर्सी और कैथी वुड के बयान से भी आई तेजी
ट्विटर इंक और स्क्वायर इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डॉर्सी और आर्क इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के प्रमुख कैथी वुड ने भी डिजिटल मुद्रा के बारे में बात की। डॉर्सी ने कहा कि बिटक्वाइन ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित कर रहा है। वहीं वुड ने कहा कि 'मुझे विश्वास है कि बिटक्वाइन अधिक पर्यावरण के अनुकूल होगा।'